श्री प्रेतराज आरती PDF हिन्दी
Download PDF of Pretraj Aarti Hindi
Misc ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
श्री प्रेतराज आरती हिन्दी Lyrics
|| श्री प्रेतराज आरती PDF ||
दीन दुखिन के तुम रखवाले,
संकट जग के काटन हारे।
बालाजी के सेवक जोधा,
मन से नमन इन्हें कर लीजै।
आरती प्रेतराज की कीजै…
जिनके चरण कभी ना हारे,
राम काज लगि जो अवतारे।
उनकी सेवा में चित्त देते,
अर्जी सेवक की सुन लीजै।
आरती प्रेतराज की कीजै…
बाबा के तुम आज्ञाकारी,
हाथी पर करे असवारी।
भूत जिन्न सब थर-थर काँपे,
अर्जी बाबा से कह दीजै।
आरती प्रेतराज की कीजै…
जिन्न आदि सब डर के मारे,
नाक रगड़ तेरे पड़े दुआरे।
मेरे संकट तुरतहि काटो,
यह विनय चित्त में धरि लीजै।
आरती प्रेतराज की कीजै…
वेश राजसी शोभा पाता,
ढाल कृपाल धनुष अति भाता।
मैं आनकर शरण आपकी,
नैया पार लगा मेरी दीजै।
आरती प्रेतराज की कीजै…
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowश्री प्रेतराज आरती

READ
श्री प्रेतराज आरती
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
