|| रामदूत महावीर हनुमान, स्वीकारो ||
प्रनवउँ पवनकुमार,
खल बन पावक ग्यान घन,
जासु हृदय आगार,
बसहिं राम सर चाप धर ।
रामदूत महावीर हनुमान,
स्वीकारो मेरे कोटि प्रणाम,
आस लगी तोरी किरपा निधान,
दया करो प्रभु दया निधान ।
जय बजरंग बली हनुमान,
दया करो प्रभु दया निधान ।
जय बजरंग बली हनुमान,
दया करो प्रभु दया निधान ॥
चरणों में बैठे है तुम्हारे,
अर्चन वंदन करते हैं,
अक्षत चंदन धूप दीप से,
हम अभिनन्दन करते हैं,
अवगुण मेरे ना धरियो ध्यान,
अवगुण मेरे ना धरियो ध्यान,
स्वीकारो मेरे कोटि प्रणाम,
स्वीकारो मेरे कोटि प्रणाम ।
जय बजरंग बली हनुमान,
दया करो प्रभु दया निधान ।
जय बजरंग बली हनुमान,
दया करो प्रभु दया निधान ॥
लोभ मोह मद काम के दानव,
मन में छुप के बैठे हैं,
प्रभु भी भक्ति ना होने देते,
मन को चंचल करते हैं,
रक्षा करो इनसे हनुमान,
रक्षा करो इनसे हनुमान,
स्वीकारो मेरे कोटि प्रणाम,
स्वीकारो मेरे कोटि प्रणाम ।
जय बजरंग बली हनुमान,
दया करो प्रभु दया निधान ।
जय बजरंग बली हनुमान,
दया करो प्रभु दया निधान ॥
अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता,
सदा सहाई हो दुखियों के,
राम से नाता बना जो सबका,
भाग्य जगा दो प्रभु भक्तों के,
भक्ति की ज्योति जले अविराम,
भक्ति की ज्योति जले अविराम,
स्वीकारो मेरे कोटि प्रणाम,
स्वीकारो मेरे कोटि प्रणाम ।
जय बजरंग बली हनुमान,
दया करो प्रभु दया निधान ।
रामदूत महावीर हनुमान,
स्वीकारो मेरे कोटि प्रणाम,
आस लगी तोरी किरपा निधान,
दया करो प्रभु दया निधान ।
जय बजरंग बली हनुमान,
दया करो प्रभु दया निधान ।
जय बजरंग बली हनुमान,
दया करो प्रभु दया निधान ॥
Read in More Languages:- hindiश्री हनुमान अमृतवाणी
- hindiआओ सब महिमा गाये, मिल के हनुमान की
- hindiआओ राम भक्त हनुमान, हमारे घर कीर्तन में
- hindiभक्त तेरे बुलाये हनुमान रे
- hindiदुनिया मे देव हजारो हैं बजरंग बली का क्या कहना
- hindiदिल में श्री राम बसे हैं, संग माता जानकी
- hindiबड़े बलशाली है, बाबा बजरंग बली
- hindiबालाजीं मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजीं
- hindiबालाजी मने राम मिलन की आस
- hindiबालाजी की दुनिया दीवानी
- hindiबालाजी के चरणों में ये काम कर दिया
- hindiबालाजी के भक्तों सुनलो, बाबा का गुण गाया करो
- hindiबजरंगी तेरा सोटा कमाल
- hindiबजरंगी सरकार, द्वार तेरे आए
- hindiबजरंगी महाराज, तुम्हे भक्त बुलाते है
Found a Mistake or Error? Report it Now

