रविवार आरती PDF हिन्दी
Download PDF of Ravivar Aarti Hindi
Surya Dev ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
रविवार आरती हिन्दी Lyrics
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन उनकी आरती गाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह आरती भक्तों के मन में सूर्य देव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव जगाती है। सूर्य देव को आरोग्य (स्वास्थ्य), शक्ति, और तेज का दाता माना जाता है।
उनकी आरती करने से जीवन से अंधकार दूर होता है, और सुख-समृद्धि आती है। माना जाता है कि जो भक्त रविवार को सच्चे मन से यह आरती करते हैं, उन्हें चर्म रोग और अन्य बीमारियों से मुक्ति मिलती है, तथा समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
|| रविवार आरती (Ravivar Aarti PDF) ||
कहूँ लगी आरती दास करेंगे,
सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||
सात समुद्र जाके चरणनि बसे,
कहा भयो जल कुम्भ भरे ||
सात समुद्र जाके चरणनि बसे,
कहा भयो जल कुम्भ भरे ||
सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||
कहूँ लगी आरती दास करेंगे||
कोटि भानु जाके नख की शोभा,
कहा भयो मंदिर दीप धरे ||
कोटि भानु जाके नख की शोभा,
कहा भयो मंदिर दीप धरे ||
सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||
कहूँ लगी आरती दास करेंगे||
भार अठारह राम बलि जाके,
कहा भयो शिर पुष्पधरे ||
भार अठारह राम बलि जाके,
कहा भयो शिर पुष्पधरे ||
सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||
कहूँ लगी आरती दास करेंगे||
छप्पन भोग जाके नितप्रति लागे,
कहा भयो नैवेद्य धरे ||
छप्पन भोग जाके नितप्रति लागे,
कहा भयो नैवेद्य धरे ||
सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||
कहूँ लगी आरती दास करेंगे||
अमित कोटि जाके बाजा बाजे,
कहा भयो झनकार करे ||
अमित कोटि जाके बाजा बाजे,
कहा भयो झनकार करे ||
सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||
कहूँ लगी आरती दास करेंगे||
चार वेद जाके मुख की शोभा,
कहा भयो ब्रम्हा वेद पढ़े ||
चार वेद जाके मुख की शोभा,
कहा भयो ब्रम्हा वेद पढ़े ||
सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||
कहूँ लगी आरती दास करेंगे||
शिव सनकादी आदि ब्रम्हादिक,
नारद हनी जाको ध्यान धरे ||
शिव सनकादी आदि ब्रम्हादिक,
नारद हनी जाको ध्यान धरे ||
सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||
कहूँ लगी आरती दास करेंगे||
हिम मंदार जाको पवन झकोरे,
कहा भयो शिव चवँर दुरे ||
हिम मंदार जाको पवन झकोरे,
कहा भयो शिव चवँर दुरे ||
सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||
कहूँ लगी आरती दास करेंगे||
लाख चौरासी वन्दे छुडाये,
केवल हरियश नामदेव गाये ||
लाख चौरासी वन्दे छुडाये,
केवल हरियश नामदेव गाये ||
सकल जगत जाकी जोत बिराजे ||
कहूँ लगी आरती दास करेंगे||
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowरविवार आरती

READ
रविवार आरती
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
