Misc

शेरावाली के दरबार में, होती है सुनवाई

Sherawali Ke Darbar Mein Hoti Hai Sunwai Bhajan Hindi Lyrics

MiscBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| शेरावाली के दरबार में, होती है सुनवाई ||

शेरावाली के दरबार में,

होती है सुनवाई,

सारे जग की महारानी ये,

जगदम्बा महामाई,

शेरावाली के दरबार मे,

होती है सुनवाई ॥

जिसने माँगा मैया तुझसे,

पल में झोली भर गई,

मैया तेरी लाल चुनरिया,

ऐसा जादू कर गई,

किमस्त खुल गई जिसके सर पे,

लाल चुनर लहराई,

शेरावाली के दरबार मे,

होती है सुनवाई ॥

जब भी कोई भारी संकट,

मैया हम पे आए,

मैया तेरे सिवा हमें कोई,

और नज़र ना आए,

कदम कदम पे भक्तो की,

माँ तूने लाज बचाई,

शेरावाली के दरबार मे,

होती है सुनवाई ॥

तो माँ बड़े गर्व से,

सबको ये बतलाता,

हरपल रक्षा करती मेरी,

शेरावाली माता,

मेरी उंगली थाम के चलती,

मैया की परछाई,

शेरावाली के दरबार मे,

होती है सुनवाई ॥

किसको देना कब क्या देना,

माँ को सब खबर है,

हर भक्तो के ऊपर,

मेरी मैया नज़र है,

मैया की कृपा से ही,

ये श्रष्टि रची रचाई,

शेरावाली के दरबार मे,

होती है सुनवाई ॥

शेरावाली के दरबार में,

होती है सुनवाई,

सारे जग की महारानी ये,

जगदम्बा महामाई,

शेरावाली के दरबार मे,

होती है सुनवाई ॥

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download शेरावाली के दरबार में, होती है सुनवाई PDF

शेरावाली के दरबार में, होती है सुनवाई PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App