
श्री जाहरवीर जी आरती PDF हिन्दी
Download PDF of Shri Jaharveer Ji Aarti Hindi
Shri Jaharveer ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
श्री जाहरवीर जी आरती हिन्दी Lyrics
|| श्री जाहरवीर जी आरती ||
जय जय जाहरवीर हरे, जय जय गोगावीर हरे ।
धरती पर आकर के भक्तों के कष्ट हरे ॥
जय जय जाहरवीर हरे…
जो कोई भक्ति करे प्रेम से,भागे दुःख परे।
विघ्न हरन मंगल के दाता, जन -जन का कष्ट हरे ॥
जय जय जाहरवीर हरे…
जेवर राव के पुत्र कहाए, रानी बाछल माता ।
बागड़ में जन्म लिया गुगा ने, सब जय -जयकार करे ॥
जय जय जाहरवीर हरे…
धर्म कि बेल बढाई निशदिन, तपस्या रोज करे ।
दुष्ट जनों को दण्ड दिया, जग में रहे आप खरे ॥
जय जय जाहरवीर हरे…
सत्य अहिंसा का व्रत धारा, झुठ से सदा डरे ।
वचन भंग को बुरा समझ कर, घर से आप निकरे ॥
जय जय जाहरवीर हरे…
माडी में करी तपस्या अचरज सभी करे ।
चारों दिशाओं से भगत आ रहे, जोड़े हाथ खड़े ॥
जय जय जाहरवीर हरे…
अजर अमर है नाम तुम्हारा, हे प्रसिद्ध जगत उजियारा ।
भुत पिशाच निकट नहीं आवे, जो कोई जाहर नाम गावे ॥
जय जय जाहरवीर हरे…
सच्चे मन से जो ध्यान लगावे ,सुख सम्पति घर आवे ।
नाम तुम्हारा जो कोई गावे ,जन्म जन्म के दुःख बिसरावे ॥
जय जय जाहरवीर हरे…
भादो कृष्ण नोमी के दिन जो पुजे ,वह विघ्नों से नहीं डरे ।
जय-जय जाहर वीर हरे , जय श्री गोगा वीर हरे ॥
जय जय जाहरवीर हरे…
॥ इति श्री जाहरवीर आरती संपूर्णम् ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowश्री जाहरवीर जी आरती

READ
श्री जाहरवीर जी आरती
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
