Sheetala Mata

श्री शीतला माता चालीसा

Shri Sheetala Mata Chalisa Hindi Lyrics

Sheetala MataChalisa (चालीसा संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

श्री शीतला माता चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को चेचक (छोटी माता) और अन्य त्वचा संबंधी रोगों से मुक्ति मिलती है। यह चालीसा रोग-निवारण की देवी, माता शीतला को समर्पित है। इसका नियमित पाठ करने से घर में सुख-शांति आती है और परिवार के सदस्य स्वस्थ रहते हैं।

|| श्री शीतला माता चालीसा (Sheetala Mata Chalisa PDF) ||

॥ दोहा ॥

जय जय माता शीतला ,
तुमहिं धरै जो ध्यान ।
होय विमल शीतल हृदय,
विकसै बुद्धी बल ज्ञान ॥

घट-घट वासी शीतला,
शीतल प्रभा तुम्हार ।
शीतल छइयां में झुलई,
मइयां पलना डार ॥

॥ चौपाई ॥

जय-जय-जय श्री शीतला भवानी ।
जय जग जननि सकल गुणधानी ॥

गृह-गृह शक्ति तुम्हारी राजित ।
पूरण शरदचंद्र समसाजित ॥

विस्फोटक से जलत शरीरा ।
शीतल करत हरत सब पीड़ा ॥

मात शीतला तव शुभनामा ।
सबके गाढे आवहिं कामा ॥

शोक हरी शंकरी भवानी ।
बाल-प्राणक्षरी सुख दानी ॥

शुचि मार्जनी कलश करराजै ।
मस्तक तेज सूर्य सम साजै ॥

चौसठ योगिन संग में गावैं ।
वीणा ताल मृदंग बजावै ॥

नृत्य नाथ भैरौं दिखलावैं ।
सहज शेष शिव पार ना पावैं ॥

धन्य धन्य धात्री महारानी ।
सुरनर मुनि तब सुयश बखानी ॥

ज्वाला रूप महा बलकारी ।
दैत्य एक विस्फोटक भारी ॥

घर घर प्रविशत कोई न रक्षत ।
रोग रूप धरी बालक भक्षत ॥

हाहाकार मच्यो जगभारी ।
सक्यो न जब संकट टारी ॥

तब मैंय्या धरि अद्भुत रूपा ।
कर में लिये मार्जनी सूपा ॥

विस्फोटकहिं पकड़ि कर लीन्हो ।
मूसल प्रमाण बहुविधि कीन्हो ॥

बहुत प्रकार वह विनती कीन्हा ।
मैय्या नहीं भल मैं कछु कीन्हा ॥

अबनहिं मातु काहुगृह जइहौं ।
जहँ अपवित्र वही घर रहि हो ॥

अब भगतन शीतल भय जइहौं ।
विस्फोटक भय घोर नसइहौं ॥

श्री शीतलहिं भजे कल्याना ।
वचन सत्य भाषे भगवाना ॥

पूजन पाठ मातु जब करी है ।
भय आनंद सकल दुःख हरी है ॥

विस्फोटक भय जिहि गृह भाई ।
भजै देवि कहँ यही उपाई ॥

कलश शीतलाका सजवावै ।
द्विज से विधीवत पाठ करावै ॥

तुम्हीं शीतला, जगकी माता ।
तुम्हीं पिता जग की सुखदाता ॥

तुम्हीं जगद्धात्री सुखसेवी ।
नमो नमामी शीतले देवी ॥

नमो सुखकरनी दु:खहरणी ।
नमो- नमो जगतारणि धरणी ॥

नमो नमो त्रलोक्य वंदिनी ।
दुखदारिद्रक निकंदिनी ॥

श्री शीतला , शेढ़ला, महला ।
रुणलीहृणनी मातृ मंदला ॥

हो तुम दिगम्बर तनुधारी ।
शोभित पंचनाम असवारी ॥

रासभ, खर , बैसाख सुनंदन ।
गर्दभ दुर्वाकंद निकंदन ॥

सुमिरत संग शीतला माई,
जाही सकल सुख दूर पराई ॥

गलका, गलगन्डादि जुहोई ।
ताकर मंत्र न औषधि कोई ॥

एक मातु जी का आराधन ।
और नहिं कोई है साधन ॥

निश्चय मातु शरण जो आवै ।
निर्भय मन इच्छित फल पावै ॥

कोढी, निर्मल काया धारै ।
अंधा, दृग निज दृष्टि निहारै ॥

बंध्या नारी पुत्र को पावै ।
जन्म दरिद्र धनी होइ जावै ॥

मातु शीतला के गुण गावत ।
लखा मूक को छंद बनावत ॥

यामे कोई करै जनि शंका ।
जग मे मैया का ही डंका ॥

भगत ‘कमल’ प्रभुदासा ।
तट प्रयाग से पूरब पासा ॥

ग्राम तिवारी पूर मम बासा ।
ककरा गंगा तट दुर्वासा ॥

अब विलंब मैं तोहि पुकारत ।
मातृ कृपा कौ बाट निहारत ॥

पड़ा द्वार सब आस लगाई ।
अब सुधि लेत शीतला माई ॥

॥ दोहा ॥

यह चालीसा शीतला,
पाठ करे जो कोय ।
सपनें दुख व्यापे नही,
नित सब मंगल होय ॥

बुझे सहस्र विक्रमी शुक्ल,
भाल भल किंतू ।
जग जननी का ये चरित,
रचित भक्ति रस बिंतू ॥

॥ इति श्री शीतला चालीसा ॥

|| श्री शीतला माता चालीसा पाठ विधि ||

शीतला माता चालीसा का पाठ शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:

  • बुधवार के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें। एक साफ और शांत स्थान पर माता शीतला की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
  • सबसे पहले, माता शीतला का ध्यान करते हुए मन ही मन उनका आह्वान करें।
  • अपनी इच्छा को मन में रखते हुए चालीसा पाठ का संकल्प लें।
  • भक्ति के साथ चालीसा का पाठ करें। पाठ पूरा होने के बाद माता शीतला की आरती करें और प्रसाद सभी में बांट दें।

|| श्री शीतला माता चालीसा के लाभ ||

  • इस चालीसा का नियमित पाठ करने से चेचक, खसरा, और अन्य त्वचा संबंधी रोगों से मुक्ति मिलती है।
  • यह चालीसा परिवार के सदस्यों को स्वस्थ रखने में सहायक मानी जाती है।
  • इसके पाठ से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
  • शीतला माता की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
  • यह चालीसा सभी प्रकार के भय और संकटों से मुक्ति दिलाती है।

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download श्री शीतला माता चालीसा MP3 (FREE)

♫ श्री शीतला माता चालीसा MP3
श्री शीतला माता चालीसा PDF

Download श्री शीतला माता चालीसा PDF

श्री शीतला माता चालीसा PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App