Bala Ji

श्री तिरुपति बाला जी चालीसा

Shri Tirupati Balaji Chalisa Hindi Lyrics

Bala JiChalisa (चालीसा संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

भगवान तिरुपति बालाजी (वेंकटेश्वर) की पूजा का बहुत महत्व है। वे भगवान विष्णु के अवतार हैं और उनकी आराधना करने से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।

|| श्री तिरुपति बाला जी चालीसा (Shri Tirupati Balaji Chalisa PDF) ||

|| दोहा ||

रामानुज पदकमल का, मन में धर कर ध्यान।
श्रीनिवास भगवान का, करें विमल गुण गान ।।

तिरुपति की महिमा बड़ी, गाते वेद-पुरान ।
कलियुग में प्रत्यक्ष हैं, वेंकटेश भगवान ।।

|| चौपाई ||

जय श्रीवेंकटेश करुणा कर ।
श्रीनिवास स्वामी सुख सागर ।।

जय जय तिरुपति धाम निवासी ।
अखिल लोक स्वामी अविनाशी ।।

जय श्रीवेंकटेश भगवाना ।
करुणा सागर कृपा निधाना ।।

सप्तगिरि शेषाचल वासी ।
तिरुपति पर्वत शिखर निवासी ।।

श्री दर्शन महिमा अति भारी ।
आते नित लाखों नर नारी ।।

देव ऋषि गंधर्व जगाते ।
सुप्रभात सब मिल कर गाते ।।

सकल सृष्टि के प्राणी आवें ।
सुप्रभात शुभ दर्शन पावें ।।

विश्वरूप दर्शन सुखकारी ।
श्रीविग्रह की शोभा भारी ।।

वेद पुराण शास्त्र यश गावें ।
अति दुर्लभ दर्शन बतलावें ।।

जिन पर प्रभु कृपा करते हैं ।
उनको यह दर्शन मिलते हैं ।।

महा विष्णु श्रीमन्नारायण ।
भक्तों के कारज सारायण ।।

शेषाचल पर सदा विराजे ।
शंख चक्र कर सुन्दर साजे ।।

अभय हस्त की मुद्रा प्यारी ।
सफल कामना करती सारी ।।

वेंकटेश प्रभु तिरुपति बाला ।
शरणागत रक्षक प्रतिपाला ।।

श्रीवैकुण्ठ लोक निज तज कर ।
श्रीस्वामी पुष्करिणी तट पर ।।

भक्त कार्य करने को आये ।
कलियुग में प्रत्यक्ष कहाये ।।

स्वामी तीर्थ पुण्यप्रद पावन ।
स्नान मात्र सब पाप नशावन ।।

जो इसमें करते हैं स्नान ।
उनको मिलता पुण्य महान ।।

प्रथम यहां दर्शन अधिकारी ।
श्रीवराह स्वामी सुखकारी ।।

पहले दर्शन इनका करके ।
भू-वराह को प्रथम सुमिर के ।।

श्रीवेंकटेश चरण चित धरना ।
श्रीनिवास के दर्शन करना ।।

वेंकटेश सम इस कलियुग में ।
अन्य देव नहीं इस जग में ।।

पहले भी नहीं हुआ कहीं है ।
आगे हो यह सत्य नहीं है ।।

‘ओऽम्’ नम: श्रीवेंकटबाला ।
भक्तजनों के तुम रखवाला ।।

भक्त जहां अगणित नित आते ।
सोना चांदी नकद चढ़ाते ।।

श्रद्धा से कर हुण्डी सेवा ।
सेवा से पाते सब मेवा।।

श्रीनिवास की सुन्दर मूर्ति ।
मनोकामना करती पूर्ति ।।

दर्शन कर हर्षित सब तन मन ।
सुन्दर सुखद सुशोभित दर्शन ।।

दिव्य मधुर सुन्दर प्रसाद है ।
‘लड्डू’ अमृत दिव्य स्वाद है ।।

महाप्रसाद दिव्य जो पाते ।
उनके पाप सभी कट जाते ।।

महिमा अति प्रसाद की भारी ।
मिटती भव बाधायें सारी ।।

केशर-चंदन युत चरणामृत ।
दिव्य सुगन्धित प्रभु का तीरथ ।।

तीर्थ-प्रसाद भक्त जो पाते ।
आवागमन मुक्त हो जाते ।।

‘चौरासी’ में फिर नहीं आते।
जो प्रसाद ‘लड्डू’ का पाते ।।

सुख संपत्ति वांछित फल पावे ।
फिर वैकुण्ठ लोक में जावे ।।

‘वें’ का अर्थ पाप बतलाया ।
‘कट’ का अर्थ काट दे माया ।।

माया पाप काटने वाला ।
वेंकटेश प्रभु तिरुपति बाला ।।

श्रीनिवास विष्णु अवतारा ।
महिमा जानत है जग सारा ।।

जो यह श्री चालीसा गावे ।
सकल पदारथ जग के पावे ।।

शब्द पुष्प श्री चरण चढ़ाकर ।
करे प्रार्थना भक्त ‘गदाधर’ ।।

|| दोहा ||

जय जय श्रीतिरुपति-पति श्रीनिवास भगवान ।
करो सिद्ध सब कामना स्वामी कृपा निधान ।।

|| श्री तिरुपति बालाजी पूजा की विधि ||

अगर आप घर पर भगवान बालाजी की पूजा करना चाहते हैं, तो आप इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सुबह जल्दी स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • अपने पूजा घर को साफ करें और भगवान बालाजी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
  • उनके सामने घी का दीपक जलाएं और सुगंधित धूपबत्ती लगाएं।
  • भगवान बालाजी के मंत्रों का जाप करें। कुछ प्रमुख मंत्र इस प्रकार हैं: “ॐ नमो वेंकटेशाय नमः”, “ॐ श्री वेंकटेश्वराय नमः”, “गोविंदा गोविंदा”।
  • आप भगवान विष्णु के हजार नामों का पाठ (विष्णु सहस्रनाम) भी कर सकते हैं, जो भगवान वेंकटेश्वर की पूजा का एक महत्वपूर्ण अंग है।
  • भगवान को तुलसी के पत्ते और फल का भोग लगाएं।
  • पूजा के अंत में भगवान बालाजी की आरती करें।

|| श्री तिरुपति बालाजी आराधना के लाभ ||

भगवान तिरुपति बालाजी की सच्ची भक्ति से भक्तों को कई लाभ मिलते हैं:

  • भगवान बालाजी को धन का देवता माना जाता है, उनकी पूजा से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
  • यह मन को शांति प्रदान करता है और तनाव कम होता है।
  • सच्ची श्रद्धा से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  • उनकी कृपा से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

श्री तिरुपति बाला जी चालीसा PDF

Download श्री तिरुपति बाला जी चालीसा PDF

श्री तिरुपति बाला जी चालीसा PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App