गंगा स्तुति
॥ गंगा स्तुति ॥ जय जय भगीरथनन्दिनि, मुनि-चय चकोर-चन्दिनि, नर-नाग-बिबुध-बन्दिनि जय जह्नु बालिका । बिस्नु-बिस्नुपद-सरोजजासि, ईस-सीसपर बिभासि, त्रिपथगासि, पुन्यरासि, पाप-छालिका ॥ जय जय भगीरथनन्दिनि…… बिमल बिपुल बहसि बारि, सीतल त्रयताप-हारि, भँवर बर बिभंगतर तरंग-मालिका । पुरजन पूजोपहार, सोभित ससि धवलधार, भंजन भव-भार, भक्ति-कल्पथालिका ॥ जय जय भगीरथनन्दिनि….. निज तटबासी बिहंग, जल-थल-चर पसु-पसुपतंग, कीट,जटिल तापस सब…