वो है जग से बेमिसाल सखी – नवरात्रि माता के भजन PDF हिन्दी
Download PDF of Woh Hai Jag Se Bemisal Sakhi Bhajan Hindi
Durga Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
वो है जग से बेमिसाल सखी – नवरात्रि माता के भजन हिन्दी Lyrics
|| वो है जग से बेमिसाल सखी – भजन ||
कोई कमी नहीं है, दर मइया के जाके देख
देगी तुझे दर्शन मइया, तू सर को झुका के देख
अगर आजमाना है, तो आजमा के देख
पल भर में भरेगी झोली, तू झोली फैला के देख
वो है जग से बेमिसाल सखी
माँ शेरोवाली कमाल सखी – 2
की री तुझे क्या बतलाऊं
वो है कितनी दीनदयाल सखी री, तुझे क्या बतलाऊं
तुझे क्या बतलाऊं
वो है कितनी दीनदयाल सखी री तुझे क्या बतलाऊं
तुझे क्या बतलाऊं
जो सच्चे दिल से द्वार मइया के जाता है
वो मुँह माँगा वर माँ जगजननी से पाता है – 2
फिर रहे न वो, फिर रहे न वो, कंगाल सखी
फिर रहे न वो, कंगाल सखी, हो जाये मालामाल सखी
की री तुझे क्या बतलाऊं
॥ वो है कितनी दीनदयाल सखी री…॥
माँ पल -पल करती अपने भक्त की रखवाली
दुःख रोग हरे एक पल में माँ शेरोवाली – 2
करे पूरे सभी, सवाल सखी
बस मन से, भरम निकाल सखी – 2
की री तुझे क्या बतलाऊं
॥ वो है कितनी दीनदयाल सखी री…॥
माँ भर दे खाली गोद, की रे आँगन भर दे रे
खुशियों के लगा दे ढेर, सुहागन कर दे रे – 2
माओं को देती, लाल सखी
रहने दे न, रे कोई मलाल सखी – 2
की री तुझे क्या बतलाऊं
॥ वो है कितनी दीनदयाल सखी री…॥
हर कमी करे पूरी माँ, अपने प्यारो की
लम्बी है कहानी, मइया के उपकारों की – 2
देती है मुसीबत, टाल सखी
कहा जाये न, सारा हाल सखी – 2
की री तुझे क्या बतलाऊं
॥ वो है कितनी दीनदयाल सखी री…॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowवो है जग से बेमिसाल सखी – नवरात्रि माता के भजन
READ
वो है जग से बेमिसाल सखी – नवरात्रि माता के भजन
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
