|| हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा ||
जपता फिरूं मैं नाम तुम्हारा,
हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,
तेरी सोणी सूरत पे दिल हूँ मैं हारा,
हारें का सहारा बाबा श्याम हमारा ॥
तेरी ही कृपा से बाबा,
चलता है जीवन मेरा,
दीन दुनिया छोड़ के बैठा,
मैं हूँ तेरा तू है मेरा,
खुद को भी मैंने तुझपे है वारा,
हारें का सहारा बाबा श्याम हमारा ॥
खाटू वाले शरण में अपनी,
भक्तों को बिठाये रखना,
चरणों की सेवा में बाबा,
हमको तुम लगाए रखना,
बिनती करे ये दास तुम्हारा,
हारें का सहारा बाबा श्याम हमारा ॥
जपता फिरूं मैं नाम तुम्हारा,
हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,
तेरी सोणी सूरत पे दिल हूँ मैं हारा,
हारें का सहारा बाबा श्याम हमारा ॥
Read in More Languages:- hindiखाटू श्याम तेरा नाम मैं पुकारूं सुबहो शाम -भजन
- hindiडाकिया जा रे श्याम ने संदेशो दीजे – भजन
- hindiआयेगा मेरा श्याम, लीले चढ़ करके
- hindiआयो फागण को त्यौहार
- hindiबना दे बिगड़ी बात, मेरे खाटू वाले श्याम
- hindiबस इतनी तमन्ना है, श्याम तुम्हे देखूं
- hindiफागुन की रुत फिर से आई, खाटू नगरी चालो
- hindiएक तू ही है मेरा, बाकी सब है वहम
- hindiदिखा दे थारी सुरतियाँ
- hindiदर्शन को अखियाँ प्यासी है, कब दर्शन होगा श्याम धणी
- hindiघुमा दें मोरछड़ी
- hindiहै हारें का सहारा श्याम
- hindiहर ग्यारस खाटू में अमृत जो बरसता है
- hindiहम लाड़ले खाटू वाले के हमें बाबा लाड़ लड़ाता है
- hindiझाड़ो मोरछड़ी को लगवाले, हो जासी कल्याण
Found a Mistake or Error? Report it Now

