Shri Krishna

जरा इतना बता दे कान्हा

Zara Itna Bata De Kanha Bhajan Hindi Lyrics

Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| जरा इतना बता दे कान्हा ||

जरा इतना बता दे कान्हा,

कि तेरा रंग काला क्यों ।

श्लोक

श्याम का काला बदन,

और श्याम घटा से काला,

शाम होते ही,

गजब कर गया मुरली वाला ॥

जरा इतना बता दे कान्हा,

कि तेरा रंग काला क्यों,

तु काला होकर भी जग से,

इतना निराला क्यों ॥

मैंने काली रात में जन्म लिया,

और काली गाय का दूध पीया,

कजरे का रंग भी काला,

कमली का रंग भी काला,

इसी लिए मै काला ॥

सखी रोज़ ही घर में बुलाती है,

और माखन बहुत खिलाती है,

सखिओं का दिल भी काला,

इसी लिए मै काला ॥

मैंने काले नाग पर नाच किया,

और काले नाग को नाथ लिया,

नागों का रंग भी काला,

यमुना का रंग भी काला,

इसी लिए मै काला ॥

सावन में बिजली कड़कती है,

बादल भी बहुत बरसतें है,

बादल का रंग भी काला,

बिजली का रंग भी काला,

इसी लिए मै काला ॥

सखी नयनों में कजरा लगाती है,

और नयनों में मुझे बिठाती है,

कजरे का रंग भी काला,

नयनों का रंग भी काला,

इसी लिए मै काला ॥

जरा इतना बता दें कान्हा,

कि तेरा रंग काला क्यों,

तु काला होकर भी जग से,

इतना निराला क्यों ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download जरा इतना बता दे कान्हा MP3 (FREE)

♫ जरा इतना बता दे कान्हा MP3

Download जरा इतना बता दे कान्हा PDF

जरा इतना बता दे कान्हा PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App