Hanuman Ji

जय बजरंगबली जय हनुमान

Jai Bajrangbali Jai Hanuman Bhajan Hindi Lyrics

Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| जय बजरंगबली जय हनुमान ||

जय बजरंगी जय हनुमाना,

रुद्र रूप जय जय बलवाना,

पवनसुत जय राम दुलारे,

संकट मोचन सिय मातु के प्यारे ॥

जय वज्रकाय जय राम केरू दासा,

हृदय करतु सियाराम निवासा,

न जानहु नाथ तोहे कस गोहराई,

राम भक्त तोहे राम दुहाई ॥

विनती सुनहु लाज रखहु हमारी,

काज कौन जो तुम पर भारी,

अष्टसिद्धि नवनिधि केरू भूपा,

बखानहु कस विशाल अति रूपा ॥

धर्म रक्षक जय भक्त हितकारी,

सुन लीजे अब अरज हमारी,

भूत प्रेत हरहु नाथ बाधा,

सन्तापहि अब लाघहु साधा ॥

मान मोर अब हाथ तुम्हारे,

करहु कृपा अंजनी के प्यारे,

बन्दतु सौरभ दास सुनहु पुकारी,

मंगल करहु हे मंगलकारी ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download जय बजरंगबली जय हनुमान MP3 (FREE)

♫ जय बजरंगबली जय हनुमान MP3

Download जय बजरंगबली जय हनुमान PDF

जय बजरंगबली जय हनुमान PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App