Download HinduNidhi App
Shri Radha

करदो करदो बेड़ा पार राधे अलबेली सरकार – भजन

Karado Karado Beda Paar Radhe Albeli Sarkar Bhajan Hindi

Shri RadhaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

करदो करदो बेड़ा पार राधे अलबेली सरकार

राधे अलबेली सरकार,
करदो करदो बेडा पार,
राधें अलबेली सरकार |
राधें अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ||

बार बार श्री राधे हमको,
वृन्दावन में बुलाना,
आप भी दर्शन देना |
बिहारी जी से भी मिलवाना,
यही है विनती बारम्बार,
राधे अलबेली सरकार ||

तेरी कृपा से राधा रानी,
बनते हैं सब काम,
छोड़ के सारी दुनिया दारी,
आ गए तेरे धाम |
सुन लो मेरी करुण पुकार,
राधे अलबेली सरकार ||

तेरी कृपा बिना श्री राधे,
कोई ना ब्रज में आये,
तेरी कृपा जो हो जाए तो,
भवसागर तर जाए |
तेरी महिमा अपरम्पार,
राधे अलबेली सरकार ||

वृन्दावन की गली गली में,
धूम मची हैं भारी,
श्री राधे राधे बोल बोल के,
झूम रहे नर नारी |
तेरी होवे जय जयकार,
राधे अलबेली सरकार ||

राधे अलबेली सरकार,
करदो करदो बेडा पार,
राधें अलबेली सरकार |
राधें अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ||

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App
करदो करदो बेड़ा पार राधे अलबेली सरकार - भजन PDF

Download करदो करदो बेड़ा पार राधे अलबेली सरकार - भजन PDF

करदो करदो बेड़ा पार राधे अलबेली सरकार - भजन PDF

Leave a Comment