Shiva

भोलेनाथ है वो मेरे, भोलेनाथ हैं – भजन

Bholenath Hai Vo Mere Bholenath Hai Bhajan Hindi Lyrics

ShivaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

॥ भोलेनाथ है वो मेरे, भोलेनाथ हैं – भजन ॥

हर इक डगर पे हरपल,
जो मेरे साथ हैं,
भोलेनाथ है वो मेरे,
भोलेनाथ हैं,
देवों के देव हैं वो,
नाथों के नाथ हैं,
भोलेनाथ हैं वो मेरे,
भोलेनाथ हैं ॥

नीलकंठ महादेव विष को पिये हैं,
असुरों देवों को वर एक सा दिए हैं,
फर्क न किये, हर कष्ट हर लिए,
जिनके आगे प्राणी सब, जोड़े हाथ है,

भोलेनाथ हैं वो मेरे, भोलेनाथ हैं ॥

हाथ में त्रिशूल है बाघम्बर कमर में,
दूजे हाथ डमरू है बाजे नाद स्वर में,
नन्दी पे सवार, हैं भोले त्रिपुरार,
जटा में हैं गंगा और, चन्द्र माथ है,

भोलेनाथ हैं वो मेरे, भोलेनाथ हैं ॥

जल जो चढ़ाए उसे यम से उबारे,
बेल के चढाने से भरते भंडारे,
दूध अक्षत के संग, धतूरा और भँग,
वैभव सुख धन की करते, बरसात हैं,

भोलेनाथ हैं वो मेरे, भोलेनाथ हैं ॥

हर इक डगर पे हरपल,
जो मेरे साथ हैं,
भोलेनाथ है वो मेरे,
भोलेनाथ हैं,
देवों के देव हैं वो,
नाथों के नाथ हैं,
भोलेनाथ हैं वो मेरे,
भोलेनाथ हैं ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

भोलेनाथ है वो मेरे, भोलेनाथ हैं - भजन PDF

Download भोलेनाथ है वो मेरे, भोलेनाथ हैं - भजन PDF

भोलेनाथ है वो मेरे, भोलेनाथ हैं - भजन PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App