Misc

विनती सुनलो मेरे गणराज

Vinti Sun Lo Mere Ganraj Bhajan Hindi Lyrics

MiscBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| विनती सुनलो मेरे गणराज ||

विनती सुनलो मेरे गणराज आज भक्ति क़ा फल दीजिये,

पहले तुमको मनाता हूँ मै देवा कीर्तन सफल कीजिए ॥

हे गोरिनंदन हे गणराया प्रथम पूज्य होने क़ा वरदान पाया,

भगतों के संग मिलकर आपको मनाऊ ,

चरणों मे तेरे देवा हाजरी लगाऊ,

लाज रखना हमारी प्रभु काज मेरे सकल कीजिए,

पहले तुमको मनाता हूँ मै देवा कीर्तन सफल कीजिए ॥

मंगल मूर्ती बनके मंगल करते चिंतामन बनके चिंताएं हरते,

जहाँ विघ्नहर्ता हो तुम विघ्न नही आते,

सिद्धि विनायक हो तुम सिद्धि लुटाते,

तेरे दर्शन सुबह शाम हो जिंदगी में वो पल दीजिये,

पहले तुमको मनाता हूँ देवा कीर्तन सफल कीजिए ॥

विनती सुनलो मेरे गणराज आज भक्ति क़ा फल दीजिये,

पहले तुमको मनाता हूँ मै देवा कीर्तन सफल कीजिए ॥

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download विनती सुनलो मेरे गणराज PDF

विनती सुनलो मेरे गणराज PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App