Shri Krishna

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है

Abke Dil Mein Shyam Ki Tasveer Hai Bhajan Hindi Lyrics

Shri KrishnaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है ||

सबके दिल में,

श्याम की तस्वीर है,

कोई धन्ना सेठ,

कोई फकीर है,

दर पे आता वहीं,

जिसकी तकदीर है,

सबके दिल मे,

श्याम की तस्वीर है ॥

करम भले तो दर मिले,

करम बुरे तो ना,

करमो का हिसाब रखें,

सांवरा सलोना,

बांधी कर्मों की ये,

सबको जंजीर है,

सबके दिल मे,

श्याम की तस्वीर है ॥

श्याम का दर गर मिला,

कह लो दिल का हाल,

सांवरे के लाल का,

हो ना बांका बाल,

काटे संकट सभी,

मार एक तीर है,

सबके दिल मे,

श्याम की तस्वीर है ॥

धन दौलत से ना तुले,

तुलसी-दल तुल जाये,

मोरछडी से सांवरा,

हर ताला खुलवाये,

‘बिट्टु’ श्याम मिलन,

की ये तदबीर है,

सबके दिल मे,

श्याम की तस्वीर है ॥

सबके दिल में,

श्याम की तस्वीर है,

कोई धन्ना सेठ,

कोई फकीर है,

दर पे आता वहीं,

जिसकी तकदीर है,

सबके दिल मे,

श्याम की तस्वीर है ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है PDF

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App