Shiva

ओ शंकर भोले, जपती मैं तुमको हरदम

O Shankar Bhole Japti Main Tumko Hardam Bhajan Hindi Lyrics

ShivaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| ओ शंकर भोले, जपती मैं तुमको हरदम ||

ओ शंकर भोले, जपती मैं तुमको हरदम
ओ शंकर भोले,
जपती मैं तुमको हरदम,
दें दो सुन्दर कोई जतन,
जिससे फिर मिल जायें हम,
ओ शंकर भोलें ॥

त्रेता युग में भूल हुई थी,
जाँचा था रामजी को,
त्रेता युग में भूल हुई थी,
जाँचा था रामजी को,
रूप सीता का लिया,
त्यागे मुझको ही शिवा,
ऐसे बीता मेरा वो जनम,
ओ शंकर भोलें ॥

दक्ष पिता जब बने घमंडी,
भूले सती अरु शिव को,
दक्ष पिता जब बने घमंडी,
भूले सती अरु शिव को,
जब मैं वेदी को चली,
सबमें आयी खलबली,
जला अग्नी में मेरा बदन,
ओ शंकर भोलें ॥

पारवती के रूप में जन्मी,
आऊँगी तेरे ही आँगन,
पारवती के रूप में जन्मी,
आऊँगी तेरे ही आँगन,
तेरी पूजा मैं करूँ,
काम दूजा न करूँ,
तुझपे वारूंगी अपना ये तन,
ओ शंकर भोलें ॥

शिवरात्रि के शुभ अवसर पर,
आये शंभु बराती,
शिवरात्रि के शुभ अवसर पर,
आये शंभु बराती,
ताने लोगों से मिले,
वर जोगी से मिले,
सारे संसार के भगवन हो,
ओ शंकर भोलें ॥

ओ शंकर भोले,
जपती मैं तुमको हरदम,
दें दो सुन्दर कोई जतन,
जिससे फिर मिल जायें हम,
ओ शंकर भोलें ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download ओ शंकर भोले, जपती मैं तुमको हरदम PDF

ओ शंकर भोले, जपती मैं तुमको हरदम PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App