Shri Radha

लाड़ली अद्भुत नजारा, तेरे बरसाने में है

Ladli Adbhut Nazara Tere Barsane Me Hai Bhajan Hindi Lyrics

Shri RadhaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| लाड़ली अद्भुत नजारा, तेरे बरसाने में है ||

लाड़ली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है,
बेसहारों को सहारा,
तेरे बरसाने में है।
लाडली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है ॥

झांकीया तेरे महल की,
कर रहे सब देवगण,
आ गया बैकुंठ सारा,
तेरे बरसाने में है,
आ गया बैकुंठ सारा,
तेरे बरसाने में है ॥

बेसहारों को सहारा,
तेरे बरसाने में है।
लाडली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है ॥

हर लता हर डाल पर,
तेरी दया की है नजर,
हर घड़ी यशोमत दुलारा,
तेरे बरसाना में है,
हर घड़ी यशोमत दुलारा,
तेरे बरसाना में है,
लाडली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है ॥

बेसहारों को सहारा,
तेरे बरसाने में है।
लाडली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है ॥

भानु की है लाड़ली तू,
श्याम की है प्राणेश्वरी,
प्रेम का अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है,
प्रेम का अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है,
लाडली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है ॥

बेसहारों को सहारा,
तेरे बरसाने में है।
लाडली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है ॥

तू ही ममता की है सरिता,
तू ही है करुणामयी,
तेरी कृपा की शीतल छाया,
तेरे बरसाने में है,
तेरी कृपा की शीतल छाया,
तेरे बरसाने में है,
लाडली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है ॥

बेसहारों को सहारा,
तेरे बरसाने में है।
लाडली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है ॥

अब कहाँ जाऊं किशोरी,
तेरे दर को छोड़ कर,
मेरे जीवन का सहारा,
तेरे बरसाने में है,
मेरे जीवन का सहारा,
तेरे बरसाने में है,
लाडली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है ॥

बेसहारों को सहारा,
तेरे बरसाने में है।
लाडली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है ॥

लाड़ली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है,
बेसहारों को सहारा,
तेरे बरसाने में है,
लाडली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है ॥

बेसहारों को सहारा,
तेरे बरसाने में है।
लाडली अद्भुत नजारा,
तेरे बरसाने में है ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download लाड़ली अद्भुत नजारा, तेरे बरसाने में है PDF

लाड़ली अद्भुत नजारा, तेरे बरसाने में है PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App