Shiva

जय जय शिव ओंकारा, हर हर शिव ओंकारा

Jay Jay Shiv Omkara Har Har Shiv Omkara Bhajan Hindi Lyrics

Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| जय जय शिव ओंकारा, हर हर शिव ओंकारा ||

ओम जय शिव ओंकारा,
हर हर शिव ओंकारा,
गंगा जटा समाए आपके,
जिसने जग तारा ॥

जय भयहारक पातक तारक,
जय जय अविनाशी,
जय महेश जय आदिदेव,
जय जय कैलाशी,
कृपा आपकी से मिटता है,
मन का अंधियारा ॥

जय त्रिपुरारी जय मदहारी,
भक्तन हितकारी,
जय डमरुधर जय नागेश्वर,
भोले भंडारी,
मेरी बड़ी भूल को प्रभु ने,
पल में निस्तारा ॥

जो शिव को नाहीं समझे,
वह बड़ा है अज्ञानी,
पग पग पर वह ठोकर खाता,
ऐसा अभिमानी,
शिव कृपा से जगमग करता,
है यह जग सारा ॥

ओम जय शिव ओंकारा,
हर हर शिव ओंकारा,
गंगा जटा समाए आपके,
जिसने जग तारा ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download जय जय शिव ओंकारा, हर हर शिव ओंकारा PDF

जय जय शिव ओंकारा, हर हर शिव ओंकारा PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App