|| हे जगवंदन गौरी नन्दन, नाथ गजानन आ जाओ ||
हे जगवंदन गौरी नन्दन,
नाथ गजानन आ जाओ,
शिव शंकर के राज दुलारे,
आके दर्श दिखा जाओ,
हे जगवँदन गौरी नंदन,
नाथ गजानन आ जाओ ॥
रिद्धि सिद्धि के स्वामी हो तुम,
शुभ और लाभ के दाता हो,
एक दन्त हो दयावंत हो,
तुम ब्रह्मांड के ज्ञाता हो,
विघ्न विनाशक नाम तुम्हारा,
मेरे विघ्न मिटा जाओ,
हे जगवँदन गौरी नंदन,
नाथ गजानन आ जाओ ॥
सब देवों में सबसे पहले,
होती तेरी ही पूजा,
तीनो लोकों में हे स्वामी,
कोई नही तुमसा दूजा,
मूषक की करके असवारी,
लड्डुअन भोग लगा जाओ,
हे जगवँदन गौरी नंदन,
नाथ गजानन आ जाओ ॥
हम सेवक नादान तुम्हारे,
भजन भाव कुछ ना जाने,
इस संसार में सबसे ज्यादा,
देवा बस तुमको माने,
‘त्यागी’ की ये विनती सुनलो,
कारज सफल बना जाओ,
हे जगवँदन गौरी नंदन,
नाथ गजानन आ जाओ ॥
हे जगवंदन गौरी नन्दन,
नाथ गजानन आ जाओ,
शिव शंकर के राज दुलारे,
आके दर्श दिखा जाओ,
हे जगवँदन गौरी नंदन,
नाथ गजानन आ जाओ ॥
- hindiसिर्फ मोदक नहीं, यहाँ ‘खोज’ का भोग लगता है – ढुण्ढिराज चतुर्थी की अनसुनी महिमा
- hindiआ जाओ गजानन प्यारे
- hindiआये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना
- hindiआओ विनायक म्हारे आंगणिये पधारो
- hindiआओ अंगना पधारो श्री गणेश जी
- hindiआना हो श्री गणेशा, मेरे भी घर में आना
- hindiआना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में
- hindiगौरी के लाला हो, मेरे घर आ जाना
- hindiभक्तो के द्वार पधारो
- hindiगजमुखं द्विभुजं देवा लम्बोदरं
- hindiगजानंद वन्दन करते है
- hindiगजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है
- hindiगजानंद जी ने, ल्यावो रे मनाय, वारी जाऊं
- hindiगजानंद बेगा आओ, साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ
- hindiगौरी के लाड़ले
Found a Mistake or Error? Report it Now

