चिंता करे बलाये हमारी बस माया जंजाल की
चिंता करे बलाये हमारी
बस माया जंजाल की,
बलिहारी बलिहारी बोलो
दशरथ नंदन लाल की,
चिंता करे बलाये हमारी
बस माया जंजाल की ||
जिस मालिक ने जनम दिया है
अन्ना वस्त्र भी देवेगा,
सर ढकने को छत भी
देगा खबर भी ले लेगा,
भजन करो निर्भय हो
छोड़ो चिंता, रोटी दाल की,
भजन करो निर्भय हो चिंता,
छोड़ो रोटी दाल की,
बलिहारी बलिहारी बोलो
दशरथ नंदन लाल की ||
भजन करो निर्भय हो छोड़ो
चिंता रोटी दाल की,
बलिहारी बलिहारी बोलो
दशरथ नंदन लाल की ||
होगा भाग्य से मिलेगा चाहे
घर में हो बाहर हो,
भाग्य बिना कोई भोग ना
पावे तीली हो या नाहर हो,
शांत रहो हर हाल में तुम
और शरण रहो गोपाल की,
बलिहारी बलिहारी बोलो
दशरथ नंदन लाल की ||
भिक्षु यति कहे इस काया
तुम ममता का त्याग करो,
एक दिन जलकर राख बनेगी
कभी ना इसमें राग करो,
गोरी हो या काली हो
पर चादर है खाल की,
बलिहारी बलिहारी बोलो
दशरथ नंदन लाल की ||
- hindiआज राम मेरे घर आए
- hindiआज अयोध्या की गलियों में, घुमे जोगी मतवाला
- hindiआदि अंत मेरा है राम
- hindiघर आये राम लखन और सीता
- hindiबोल सुवा राम राम, मीठी मीठी वाणी रे
- hindiबसाले मन मंदिर में राम
- hindiबधैया बाजे आँगने में
- hindiधुला लो पाँव राघव जी, अगर जो पार जाना है
- hindiधन्य वह घर ही है मंदिर, जहाँ होती है रामायण
- hindiबनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो
- hindiदेखो राजा बने महाराज
- hindiदे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी
- hindiडाल रही वरमाला अब तो जानकी
- hindiचोला माटी के हे राम
- hindiबिना राम रघुनंदन के, कोई नहीं है अपना रे
Found a Mistake or Error? Report it Now


