जैसे तुम सीता के राम जैसे लक्ष्मण के सम्मान
जैसे तुम सीता के राम जैसे लक्ष्मण के सम्मान,
जैसे हनुमत के भगवान,
वैसे ही है राम मम पूजा स्वीकार करो,
जैसे तुम सीता के राम जैसे लक्ष्मण के सम्मान ||
जैसे तुम ताड़िका संहारी जैसे शूर्पणखा को तारे,
जैसे पीड़ा शबरी हारी जैसे वानर मित्र बनाये,
जैसे नाविक ह्रदये लगाये वैसे बजरंग मन ही बसाये,
वैसे ही मेरे नाथ दास का वंदन अंगीकार करो,
मम पूजा स्वीकार करो जैसे तुम सीता के राम ||
जैसे सहज जटायू तारा जैसे ऋषिमुनि दुःख को हारा,
जैसे भरत रहा है प्यारा जैसे भक्तो के रखवारे,
जैसे दुखियो के दुःख हारे वैसे संतो के हो प्यारे,
वैसे ही हे राम! आसरा माया से उद्धार करो,
मम पूजा स्वीकार करो जैसे तुम सीता के राम ||
जैसे तुम सीता के राम जैसे लक्ष्मण के सम्मान,
जैसे हनुमत के भगवान,
वैसे ही हे राम मम पूजा स्वीकार करो ||
- hindiआज राम मेरे घर आए
- hindiआज अयोध्या की गलियों में, घुमे जोगी मतवाला
- hindiआदि अंत मेरा है राम
- hindiघर आये राम लखन और सीता
- hindiबोल सुवा राम राम, मीठी मीठी वाणी रे
- hindiबसाले मन मंदिर में राम
- hindiबधैया बाजे आँगने में
- hindiधुला लो पाँव राघव जी, अगर जो पार जाना है
- hindiधन्य वह घर ही है मंदिर, जहाँ होती है रामायण
- hindiबनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो
- hindiदेखो राजा बने महाराज
- hindiदे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी
- hindiडाल रही वरमाला अब तो जानकी
- hindiचोला माटी के हे राम
- hindiबिना राम रघुनंदन के, कोई नहीं है अपना रे
Found a Mistake or Error? Report it Now


