|| हे मारुती सारी राम कथा का सार तुम्हारी आँखों में ||
हे मारुती सारी राम कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में,
हे मारुती सारी राम कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में,
दुनिया भर की भक्ति का,
भंडार तुम्हारी आँखों में,
हे मारुती,
हे मारुती सारी राम कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में ||
जय जय बजरंगबली
जय जय जय बजरंगबली |
लंका को तुम्ही ने जलाया था,
जलाया था जलाया था,
रावण को तुम्ही ने हिलाया था,
हिलाया था हिलाया था,
संजीवन बूटी लाकर के,
संजीवन बूटी लाकर के,
लक्ष्मण को तुम्ही ने जिलाया था,
जिलाया था जिलाया था,
रहते है सदा रघुनन्दनजी,
साकार तुम्हारी आँखों में,
हे मारुती,
हे मारुती सारी राम-कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में ||
जय जय बजरंगबली
जय जय जय बजरंगबली |
तुम सचमुच संकट मोचन हो,
संकट मोचन हो,
संकर की तरह त्रिलोचन हो,
त्रिलोचन हो,
जिस पर हो तुम्हारी कृपा उसे,
कभी कष्ट न हो कभी सोच न हो,
चिंता को काट के रखदे वो,
तलवार तुम्हरी आँखों में,
हे मारुती,
हे मारुती सारी राम-कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में ||
जय जय बजरंगबली
जय जय जय बजरंगबली |
हे मारुती सारी राम कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में,
हे मारुती सारी राम कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में,
दुनिया भर की भक्ति का,
भंडार तुम्हारी आँखों में,
हे मारुती,
हे मारुती सारी राम-कथा का,
सार तुम्हारी आँखों में ||
जय जय बजरंगबली
जय जय जय बजरंगबली |
- hindiश्री हनुमान अमृतवाणी
- hindiआओ सब महिमा गाये, मिल के हनुमान की
- hindiआओ राम भक्त हनुमान, हमारे घर कीर्तन में
- hindiभक्त तेरे बुलाये हनुमान रे
- hindiदुनिया मे देव हजारो हैं बजरंग बली का क्या कहना
- hindiदिल में श्री राम बसे हैं, संग माता जानकी
- hindiबड़े बलशाली है, बाबा बजरंग बली
- hindiबालाजीं मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजीं
- hindiबालाजी मने राम मिलन की आस
- hindiबालाजी की दुनिया दीवानी
- hindiबालाजी के चरणों में ये काम कर दिया
- hindiबालाजी के भक्तों सुनलो, बाबा का गुण गाया करो
- hindiबजरंगी तेरा सोटा कमाल
- hindiबजरंगी सरकार, द्वार तेरे आए
- hindiबजरंगी महाराज, तुम्हे भक्त बुलाते है
Found a Mistake or Error? Report it Now


