दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा
राम नाम से तूने बन्दे
क्यूँ अपना मुख मोड़ा,
दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा ||
राम नाम से तूने बन्दे
क्यूँ अपना मुख मोड़ा,
दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा ||
इक दिन बीता खेल-कूद में,
इक दिन मौज में सोया,
देख बुढ़ापा आया तो
क्यों पकड़ के लाठी रोया,
अब भी राम सुमिर ले नहीं
तो पड़ेगा काल हथौड़ा,
दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा ||
अमृतमय है नाम हरी का,
तू अमृतमय बन जा,
मन में ज्योत जला ले,
तू बस हरी के रंग में रंग जा,
डोर जीवन की सौंप हरी को,
नहीं पड़ेगा फोड़ा,
दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा ||
क्या लाया क्या ले जायेगा,
क्या पाया क्या खोया,
वैसा ही फल मिले
यहाँ जैसा तूने है बोया,
काल शीश पर बैठा,
इसने किसी को ना है छोड़ा,
दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा ||
मन के कहे जो चलते हैं
वो दुःख ही दुःख हैं पाते,
माया के वश में जो हैं
वो घोर नरक में जाते,
जो भी अजर-अमर बनते थे,
उनका भी भ्रम तोड़ा,
दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा ||
राम नाम से तूने बन्दे
क्यूँ अपना मुख मोड़ा,
दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा ||
राम नाम से तूने बन्दे
क्यूँ अपना मुख मोड़ा,
दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा ||
- hindiराम भजन – श्री रामजी पधारे
- hindiसुबह को बोल शाम को बोल राम – भजन
- hindiआज राम मेरे घर आए
- hindiआज अयोध्या की गलियों में, घुमे जोगी मतवाला
- hindiआदि अंत मेरा है राम
- hindiघर आये राम लखन और सीता
- hindiबोल सुवा राम राम, मीठी मीठी वाणी रे
- hindiबसाले मन मंदिर में राम
- hindiबधैया बाजे आँगने में
- hindiधुला लो पाँव राघव जी, अगर जो पार जाना है
- hindiधन्य वह घर ही है मंदिर, जहाँ होती है रामायण
- hindiबनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो
- hindiदेखो राजा बने महाराज
- hindiदे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी
- hindiडाल रही वरमाला अब तो जानकी
Found a Mistake or Error? Report it Now


