Shri Ram

बनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो

Banenge Sare Bigde Kaam Prabhu Shri Ram Ko Pujo Bhajan Hindi Lyrics

Shri Ram ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| बनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो ||

बनेंगे सारे बिगड़े काम,
प्रभु श्री राम को पूजो,
यही विष्णु यही घनश्याम,
प्रभु श्री राम को पूजो ॥

ना होगी धुप की चिंता,
ना कोई भी फिकर होगी,
सुहानी होगी सुबहो शाम,
प्रभु श्री राम को पूजो ॥

बनो हनुमान के जैसा,
प्रभु श्री राम में तुझको,
नज़र आएँगे चारो धाम,
प्रभु श्री राम को पूजो ॥

वो कल नल नील केवट और,
विभीषण सा तुम्हारा भी,
जगत में होगा ऊँचा नाम,
प्रभु श्री राम को पूजो ॥

अयोध्या में गया जो भी,
वही कहता है ‘सुर’ सबसे,
मिलेगा चित्त को आराम,
प्रभु श्री राम को पूजो ॥

बनेंगे सारे बिगड़े काम,
प्रभु श्री राम को पूजो,
यही विष्णु यही घनश्याम,
प्रभु श्री राम को पूजो ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download बनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो PDF

बनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App