Shri Krishna

ऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे

Ae Murliwale Mere Kanhaiya Bina Tumhare Tadap Rahe Hain Bhajan Hindi Lyrics

Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| ऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे ||

ऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया,
बिना तुम्हारे तड़प रहे हैं,
ऐ मुरली वालें मेरे कन्हैया,
बिना तुम्हारे तड़प रहे हैं,
तुम्हारी यादों में प्राण प्यारे,
आंखों से आंसू छलक रहे हैं,
ऐ मुरली वालें मेरे कन्हैया,
बिना तुम्हारे तड़प रहे हैं ॥

मुझे है कितनी तुमसे मोहब्बत,
कभी जरा आजमा के देखो,
तुम्हारे कदमों में मर मिटेंगे,
तुम्हारे कदमों में मर मिटेंगे,
दिल में ये अरमां मचल रहे हैं,
ऐ मुरली वालें मेरे कन्हैया,
बिना तुम्हारे तड़प रहे हैं ॥

मुझे है चाहत बस एक तेरी,
ना छोड़ना तुम मुझे अकेला,
तुम मुझसे बस इतना सा कहदो,
तुम मुझसे बस इतना सा कहदो,
मिलने को तुमसे हम चल रहे हैं,
ऐ मुरली वालें मेरे कन्हैया,
बिना तुम्हारे तड़प रहे हैं ॥

हम तुमसे दामन फैलाके मांगे,
रहमत की अपनी तुम भीख दे दो,
‘चित्र विचित्र’ भी ऐ कमली वाले,
‘चित्र विचित्र’ भी ऐ कमली वाले,
तेरे कर्म पे ही पल रहे हैं,
ऐ मुरली वालें मेरे कन्हैया,
बिना तुम्हारे तड़प रहे हैं ॥

ऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया,
बिना तुम्हारे तड़प रहे हैं,
ऐ मुरली वालें मेरे कन्हैया,
बिना तुम्हारे तड़प रहे हैं,
तुम्हारी यादों में प्राण प्यारे,
आंखों से आंसू छलक रहे हैं,
ऐ मुरली वालें मेरे कन्हैया,
बिना तुम्हारे तड़प रहे हैं ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download ऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे PDF

ऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App