लड्डू गोपाल मेरा, छोटा सा है लला मेरा PDF हिन्दी
Download PDF of Addu Gopal Mera Chota Sa Hai Lalaa Bhajan Hindi
Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
लड्डू गोपाल मेरा, छोटा सा है लला मेरा हिन्दी Lyrics
|| लड्डू गोपाल मेरा, छोटा सा है लला मेरा ||
लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल ।
छोटा सा है लला मेरा, करतब करे कमाल,
सबसे पहले मुझे जगाओ,
फिर गंगा जल से नहलाओ,
नई नई पोशाक बनाओ,
बदल बदल कर के पहनाओ.
केसर चन्दन तिलक लगाओ,
गल फूलो की माल,
॥ लड्डू गोपाल मेरा…॥
सिर पे मोर मुकुट की पगड़ी,
कमर बांध सोने की तगड़ी,
नए नए आभूषण लाओ,
प्रेम भाव से मुझे सजाओ,
पैरो में पैजनियां बांधो,
फिर देखो मेरी चाल,
॥ लड्डू गोपाल मेरा…॥
माखन मिश्री मुझे खिलाओ,
केसर डालके दूध पिलाओ,
पापु शर्मा भजन सुनाओ,
सब मिलकर लाड़ लड़ाओ,
झूमो नाचो गाओ,
लेकर हाथो में कड़ताल,
॥ लड्डू गोपाल मेरा…॥
लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल ।
छोटा सा है लला मेरा, करतब करे कमाल,
लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल,
लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल,
लड्डू गोपाल मेरा, लड्डू गोपाल ।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowलड्डू गोपाल मेरा, छोटा सा है लला मेरा
READ
लड्डू गोपाल मेरा, छोटा सा है लला मेरा
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
