अग्नि पुराण को ऋषि वेद व्यास ने संकलित किया था। इस पुराण में 11 रुद्रों, 8 वसुओं तथा 12 आदित्यों के बारे में बताया गया है। विष्णु तथा शिव की पूजा के विधान, सूर्य की पूजा का विधान, नृसिंह मंत्र आदि की जानकारी भी इस पुराण में दी गयी है। इसके अतिरिक्त प्रासाद एवं देवालय निर्माण, मूर्ति प्रतिष्ठा आदि की विधियाँ भी बतायी गयी है।
इस पुराण में 382 या 383 अध्यायों में विभाजित किया गया है, जिसमें 12,000 से 15,000 छंद हैं। यह एक प्राचीन पुराण है। इसमें शिव, विष्णु और सूर्य की उपासना का वर्णन निष्पक्ष भाव से किया गया है। यही इसकी प्राचीनता को दर्शाता है। ‘गीता’ , ‘रामायण’, ‘महाभारत’, ‘हरिवंश पुराण’ आदि का परिचय इस पुराण में है। परा-अपरा विद्याओं का वर्णन भी इसमें प्राप्त होता है। मत्स्य, कूर्म आदि अवतारों की कथाएं भी इसमें दी गई हैं।