अंजनी के लाला, एक बार मिला दे मोहे राम से PDF हिन्दी
Download PDF of Anjani Ke Lala Ek Baar Mila De Mohe Ram Se Bhajan Hindi
Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
अंजनी के लाला, एक बार मिला दे मोहे राम से हिन्दी Lyrics
|| अंजनी के लाला, एक बार मिला दे मोहे राम से ||
अंजनी के लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से ॥
ओ मतवारे राम तुम्हारी,
बात कभी ना टाले,
अर्जी सुन ले तेरे दास की,
भक्तो के रखवाले जी,
अँजनी का लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से ॥
तू सेवक है सियाराम का,
मैं पायक हूँ तेरा,
एक जनम क्या सात जनम तक,
दास रहूं मैं तेरा जी,
अँजनी का लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से ॥
तेरे ह्रदय में ओ बाबा,
सियाराम का डेरा,
दर्शन से मिट जाए मेरे,
जनम जनम का फेरा,
अँजनी का लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से ॥
राम दुलारे तुमको दूँ मैं,
राम प्रभु की दुहाई,
‘हर्ष’ तेरे सेवक की बाबा,
करले आज सुनवाई जी,
अँजनी का लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से ॥
अंजनी के लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowअंजनी के लाला, एक बार मिला दे मोहे राम से
READ
अंजनी के लाला, एक बार मिला दे मोहे राम से
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
