Shri Krishna

बाजी बाजी रे बांसुरी मनमोहन की बाजी – भजन

Baaji Baaji Re Bansuri Manmohan Ki Baji Bhajan Hindi Lyrics

Shri KrishnaBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

बाजी बाजी रे बांसुरी मनमोहन की बाजी

बाजी बाजी रे बांसुरी,
मनमोहन की बाजी,
बाजी बांसुरी की तान,
सखियां भई हैरान,
भागी यमुना तट को भागी,
बाजी बाजी रे बाँसुरी,
मनमोहन की बाजी,
बाजी बाजी रे बांसुरी ||

खिली चांदनी शरद रैन की,
श्री यमुना जी के तीरे,
श्री यमुना जी के तीरे,
श्री यमुना जी के तीरे,
कर में मुरली चरणन नूपुर,
बाजत धीरे-धीरे,
बाजत धीरे-धीरे,
बाजत धीरे-धीरे ||

ईत मोर मुकुट उत,
शीश चंद्रिका साजे,
बाजी बांसुरी की तान,
सखियां भई हैरान भागी,
यमुना तट को भागी,
बाजी बाजी रे बाँसुरी,
मनमोहन की बाजी,
बाजी बाजी रे बांसुरी ||

श्री वृंदावन रस भूमि में,
रास रचो अति भारी,
रास रचो अति भारी,
रास रचो अति भारी,
ठुमक ठुमकना यह प्रिया प्रीतम,
जाए सखी बलिहारी,
जाये सखी बलिहारी,
जाये सखी बलिहारी ||

कुंज कुंजन में सखियां,
प्रीतम के संग राजी,
बाजी बांसुरी की तान,
सखियां भई हैरान भागी,
यमुना तट को भागी,
बाजी बाजी रे बाँसुरी,
मनमोहन की बाजी,
बाजी बाजी रे बांसुरी ||

पागल भाई सब सखि सहचरी,
प्रेम रंग रस बरसे,
प्रेम रंग रस बरसे,
प्रेम रंग रस बरसे,
निरख निरख अद कुदरस लीला,
चित्र विचित्र मन हरषे,
चित्र विचित्र मन हरषे,
चित्र विचित्र मन हरषे ||

प्रिया प्रीतम की दिव्य छवि,
हृदय बीच विराजी,
बाजी बांसुरी की तान,
सखियां भई हैरान भागी,
यमुना तट को भागी,
बाजी बाजी रे बाँसुरी,
मनमोहन की बाजी,
बाजी बाजी रे बांसुरी ||

बाजी बाजी रे बांसुरी,
मनमोहन की बाजी,
बाजी बांसुरी की तान,
सखियां भई हैरान,
भागी यमुना तट को भागी,
बाजी बाजी रे बाँसुरी,
मनमोहन की बाजी,
बाजी बाजी रे बांसुरी ||

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

बाजी बाजी रे बांसुरी मनमोहन की बाजी - भजन PDF

Download बाजी बाजी रे बांसुरी मनमोहन की बाजी - भजन PDF

बाजी बाजी रे बांसुरी मनमोहन की बाजी - भजन PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App