|| बांके बिहारी की देख छटा ||
बांके बिहारी की देख छटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
कब से खोजूं बनवारी को,
बनवारी को, गिरिधारी को।
कोई बता दे उसका पता,
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा…॥
मोर मुकुट श्यामल तन धारी,
कर मुरली अधरन सजी प्यारी।
कमर में बांदे पीला पटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा…॥
पनिया भरन यमुना तट आई,
बीच में मिल गए कृष्ण कन्हाई।
फोड़ दियो पानी को घटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा…॥
टेडी नज़रें लत घुंघराली,
मार रही मेरे दिल पे कटारी।
और श्याम वरन जैसे कारी घटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा…॥
मिलते हैं उसे बांके बिहारी,
बांके बिहारी, सनेह बिहारी।
राधे राधे जिस ने रटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा…॥
बांके बिहारी की देख छटा,
मेरो मन है गयो लटा पटा।
Read in More Languages:- hindiकाली कमली वाला मेरा यार है
- hindiइतनी कृपा सांवरे बनाए रखना
- hindiकाहे तेरी अंखियों में पानी
- hindiमेरे बांके बिहारी लाल भजन
- hindiछोटी छोटी गैया
- hindiराम भी मिलेंगे तुझे श्याम भी मिलेंगे – भजन
- hindiराम जी करेंगे ना तो श्याम जी करेंगे – भजन
- hindiये चमक ये दमक – भजन
- hindiसजा दो घर को गुलशन सा – भजन
- englishKeshav Kunj Bihari Ki Aarti
- hindiकेशव कुञ्ज बिहारी की आरती
- hindiइतनी विनती है तुमसे कन्हैया – भजन
- hindiसांवरे तुमको पाना – भजन
- hindiमैं अपना किसे बनाऊं – भजन
- hindiहरि नाम नहीं तो जीना क्या – भजन
Found a Mistake or Error? Report it Now