मेरे जीवन की जुड़ गई डोर किशोरी तेरे चरणन में
मेरे जीवन की जुड़ गई डोर,
किशोरी तेरे चरणन में,
किशोरी तेरे चरणन में,
श्री राधे तेरे चरणन में,
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर,
किशोरी तेरे चरणन में ॥
तेरी ऊँची अटारी प्यारी,
मैं वारी तेरी गलियन पे,
मेरेर जीवन की हो जाए भोर,
किशोरी तेरे चरणन में,
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर,
किशोरी तेरे चरणन में ॥
तू एक इशारा कर दे,
मैं दौड़ी आऊं बरसाने,
मैं तो नाचूं बन कर मोर,
किशोरी तेरे चरणन में,
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर,
किशोरी तेरे चरणन में ॥
छाएं काली घटाएं तो क्या
छाएं काली घटाएं तो क्या,
तेरे आँचल के नीचे हूँ मैं,
आगे आगे वो चलती मेरे,
अपनी श्यामा के पीछे हूँ मैं,
उसने पकड़ा मेरा हाथ है,
फिर डरने की क्या बात है।
श्यामा प्यारी मेरे साथ है,
फिर डरने की क्या बात है ॥
उनकी करुणा का वर्णन करूँ,
मेरी वाणी में वो दम नहीं,
जबसे इनका सहारा मिला,
फिर सताए कोई गम नहीं,
करती ममता की बरसात है,
मेरी लाडो की क्या बात है,
राधा रानी मेरे साथ है,
फिर डरने की क्या बात है,
इनके रहते कोई कुछ कहे,
बोलो किसकी ये ओकात है ॥
क्यों तू भटके यहाँ से वहाँ,
इनके चरणों में आ बैठ ना,
छोड़ के नाते सभी,
श्यामा प्यारी से नाता बना,
ये कराती मुलाक़ात है,
मेरी श्यामा की क्या बात हैं,
राधा रानी मेरे साथ है,
फिर डरने की क्या बात है,
इनके रहते कोई कुछ कहे,
बोलो किसकी ये ओकात है ॥
गर हो जाये करुणा नजर,
बरसाना बुलाती हैं ये,
बिन्नू क्यों ना दीवाना बने,
ह्रदय से लगाती है ये,
प्यार करने में विख्यात है,
मेरी लाड़ो की क्या बात है,
राधा रानी मेरे साथ है,
फिर डरने की क्या बात है,
इनके रहते कोई कुछ कहे,
बोलो किसकी ये ओकात है ॥
श्यामा प्यारी मेरे साथ है,
फिर डरने की क्या बात है,
उसने पकड़ा मेरा हाथ है,
फिर डरने की क्या बात है,
इसके होते कोई कुछ कहे,
बोलो किसकी ये ओकात है ॥
मेरा पल में भाग्य में बदल दे,
इशारा तेरी करुणा का,
मेरे जन्मों की कट जाए दौड़,
किशोरी तेरे चरणन में,
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर,
किशोरी तेरे चरणन में ॥
मेरी आहों से झोली भर दो,
के बस जाओ तन मन में,
मुझे ढूंढें नन्द किशोर,
किशोरी तेरे चरणन में,
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर,
किशोरी तेरे चरणन में ॥
मेरे जीवन की जुड़ गई डोर,
किशोरी तेरे चरणन में,
किशोरी तेरे चरणन में,
श्री राधे तेरे चरणन में,
मेरे जीवन की जुड़ गयी डोर,
किशोरी तेरे चरणन में ॥
- hindiराधा रानी कृपा कीजिए – भजन
- hindiराधा के तुम ही हो संवारे – भजन
- hindiराधे राधे राधे बोल मना – भजन
- sanskritश्रीराधाष्टकम्
- hindiआई बागों में बहार, झूला झूले राधा प्यारी
- hindiएक नजर कृपा की कर दो, लाडली श्री राधे
- hindiछोटी सी किशोरी मोरे अंगना मे डोले रे
- hindiअरे रे मेरी जान है राधा
- hindiहे करुणा मयी राधे, मुझे बस तेरा सहारा है
- hindiजिस देश में, जिस भेष में, जिस धाम में रहो
- hindiकैसे जिऊ मैं राधा रानी तेरे बिना
- hindiकभी भूलू ना.. मेरे राधा रमण
- hindiकरदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार
- hindiखुल गया बैंक राधा, रानी के नाम का
- hindiकरुणामयी किरपामयी, मेरी दयामयी राधे
Found a Mistake or Error? Report it Now


