|| गुणवान मेरे गणपति बुद्धि के है दाता ||
गुणवान मेरे गणपति बुद्धि के है दाता
है मेरे दाता सबके दाता भाग्यविधाता ।
मेरे दाता,मेरे दाता, मेरे दाता, मेरे दाता
है मेरे दाता सबके दाता भाग्यविधाता ॥
बैठे है ऊँचे आसन डाले तन दुशाला है
वो ही सुनने वाला है वो ही सूंड वाला है ।
गजमुखधर विशाला है गजवदन निराला है
तीनो लोक में देखो जपते जिनकी माला है ।
माता है सती पार्वती पिता भोलाभाला है
वो ही सुनने वाला है पुत्र सूंड वाला है ॥
बिगड़ी बनाने वाला बिगड़ी को बनाता,
आई हर मुसीबत को पल में मिटाता,
है मेरे दाता सबके दाता भाग्य विधाता ॥
करले भक्ति तू मनवा काम तेरे आएगी
फूटी हुई किस्मत भी तेरी बदल जाएगी ।
हर कारज में आते है पहले मेरे गणराजा
देवो के देव महादेवा मेरे गणराजा ।
आवाज में है गणराजा साज में गणराजा
राज में है गणराजा ताज में है गणराजा ॥
लाज में है गणराजा लाज बचाता
भक्तो को थाम लेता दुष्टो को गिराता
है मेरे दाता सबके दाता भाग्य विधाता ॥
मेरे दाता,मेरे दाता, मेरे दाता, मेरे दाता
है मेरे दाता सबके दाता भाग्यविधाता
गुणवान मेरे गणपति बुद्धि के है दाता
है मेरे दाता सबके दाता भाग्यविधाता ।
मेरे दाता,मेरे दाता, मेरे दाता, मेरे दाता
है मेरे दाता सबके दाता भाग्यविधाता ॥
- hindiसिर्फ मोदक नहीं, यहाँ ‘खोज’ का भोग लगता है – ढुण्ढिराज चतुर्थी की अनसुनी महिमा
- hindiआ जाओ गजानन प्यारे
- hindiआये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना
- hindiआओ विनायक म्हारे आंगणिये पधारो
- hindiआओ अंगना पधारो श्री गणेश जी
- hindiआना हो श्री गणेशा, मेरे भी घर में आना
- hindiआना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में
- hindiगौरी के लाला हो, मेरे घर आ जाना
- hindiभक्तो के द्वार पधारो
- hindiगजमुखं द्विभुजं देवा लम्बोदरं
- hindiगजानंद वन्दन करते है
- hindiगजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है
- hindiगजानंद जी ने, ल्यावो रे मनाय, वारी जाऊं
- hindiगजानंद बेगा आओ, साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ
- hindiगौरी के लाड़ले
Found a Mistake or Error? Report it Now

