|| हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ||
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली,
जाने वो जिस ने तेरी लगन लगाली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
तेरी शरण में जो भी आया,
उसको मिली तेरी करुना की छाया,
बिन मांगे वो सब कुछ पा ले,
जिसने तेरा ध्यान लगाया,
तेरा वचन कभी जाये न खाली,
तेरा वचन कभी जाये न खाली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
संकट मोचन हे जग दाता,
तू है सभी का भाग्यविधाता,
ये श्रिष्टि परिवार है तेरा
जन जन से है तेरा नाता,
जग बगिया है तू है माली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
शम्भू तेरे खेल निराले,
तेरा लिखा न कोई टाले,
भक्तजनो को अमृत बाँटे,
और खुद पीता विष के प्याले,
तेरी छवि मैंने मन में वसा ली,
तेरी छवि मैंने मन में वसा ली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली,
जाने वो जिस ने तेरी लगन लगाली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
- hindiभोलेनाथ है वो मेरे, भोलेनाथ हैं – भजन
- hindiसुबह सुबह ले शिव का नाम – भजन
- odiaଶିବ ଅମୃତବାଣୀ
- hindiमेरे बाबा मेरे महाकाल: शिव भजन
- hindiआज सोमवार है ये शिव का दरबार
- hindiआये है दिन सावन के
- hindiआ जाओ भोले बाबा मेरे मकान में
- hindiआ रही है पालकी
- hindiअब दया करो हे भोलेनाथ
- hindiआयो आयो रे शिवरात्रि त्योहार
- hindiआया पावन सोमवार
- hindiआओ आ जाओ भोलेनाथ
- hindiभक्तो का कल्याण करे रे, मेरा शंकर भोला
- hindiबम बम भोले बोल योगिया
- hindiबोली गौरी सुनो भोला, बात मेरी ध्यान से सुनलो
Found a Mistake or Error? Report it Now

