Shri Krishna

इस योग्य हम कहाँ हैं, गुरुवर तुम्हें रिझाये

Is Yogya Ham Kahan Hain Guruwar Tumhen Rijhayen Bhajan Hindi Lyrics

Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| इस योग्य हम कहाँ हैं, गुरुवर तुम्हें रिझाये ||

इस योग्य हम कहाँ हैं
इस योग्य हम कहाँ हैं,
गुरुवर तुम्हें रिझायें ।
फिर भी मना रहे हैं,
शायद तु मान जाये ॥

जब से जनम लिया है,
विषयों ने हमको घेरा ।
छल और कपट ने डाला,
इस भोले मन पे डेरा ॥

सद्बुद्धि को अहं ने,
हरदम रखा दबाये ॥

निश्चय ही हम पतित हैं,
लोभी हैं लालची हैं ।
तेरा ध्यान जब लगायें,
माया पुकारती है ॥

सुख भोगने की इच्छा,
कभी तृप्त हो न पाये ॥

जग में जहाँ भी जायें,
बस एक ही चलन है ।
एक- दूसरे के सुख में,
खुद को बड़ी जलन है ॥

कर्मों का लेखा जोखा,
कोई समझ न पाये ॥

जब कुछ न कर सके तो,
तेरी शरण में आये ।
अपराध मानते हैं,
झेलते सब सजायें ॥

अब ज्ञान हम को दे दो,
कुछ और हम ना चाहें ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download इस योग्य हम कहाँ हैं, गुरुवर तुम्हें रिझाये PDF

इस योग्य हम कहाँ हैं, गुरुवर तुम्हें रिझाये PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App