Durga Ji

कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे – नवरात्रि माता के भजन

Kabhi Fursat Ho To Jagdambe Bhajan Hindi Lyrics

Durga Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे – भजन ||

कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे,
निर्धन के घर भी आ जाना ।
जो रूखा सूखा दिया हमें,
कभी उस का भोग लगा जाना ॥

ना छत्र बना सका सोने का,
ना चुनरी घर मेरे तारों जड़ी ।
ना पेडे बर्फी मेवा है माँ,
बस श्रद्धा है नैन बिछाए खड़े ॥
इस श्रद्धा की रख लो लाज हे माँ,
इस विनती को ना ठुकरा जाना ।
जो रूखा सूखा दिया हमें,
कभी उस का भोग लगा जाना ॥

कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे,
निर्धन के घर भी आ जाना ।

जिस घर के दिए मे तेल नहीं,
वहां जोत जगाओं कैसे ।
मेरा खुद ही बिछौना धरती माँ,
तेरी चोंकी लगाऊं मै कैसे ॥
जहाँ मै बैठा वही बैठ के माँ,
बच्चों का दिल बहला जाना ।
जो रूखा सूखा दिया हमें,
कभी उस का भोग लगा जाना ॥

कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे,
निर्धन के घर भी आ जाना ।

तू भाग्य बनाने वाली है,
माँ मै तकदीर का मारा हूँ ।
हे दाती संभाल भिकारी को,
आखिर तेरी आँख का तारा हूँ ॥
मै दोषी तू निर्दोष है माँ,
मेरे दोषों को तूं भुला जाना ।
जो रूखा सूखा दिया हमें,
कभी उस का भोग लगा जाना ॥

कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे,
निर्धन के घर भी आ जाना ।
जो रूखा सूखा दिया हमें,
कभी उस का भोग लगा जाना ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे - नवरात्रि माता के भजन MP3 (FREE)

♫ कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे - नवरात्रि माता के भजन MP3
कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे - नवरात्रि माता के भजन PDF

Download कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे - नवरात्रि माता के भजन PDF

कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे - नवरात्रि माता के भजन PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App