Durga Ji

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम – नवरात्रि माता के भजन

Hai Nam Re Sabse Bada Tera Nam Bhajan Hindi Lyrics

Durga Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम – भजन ||

काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी,
काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी ।

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोवाली, ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ॥

ऐसा कठिन पल, ऐसे घडी है,
विपदा आन पड़ी है,
तू ही दिखा अब रास्ता,
ये दुनिया रस्ता रोके खड़ी है,
मेरा जीवन बना इक संग्राम,
ओ शेरोवाली, ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ॥

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोवाली, ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ॥

भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए, बुझती जोत जगाए,
जिसका नहीं है कोई जगत में, तू उसकी बन जाए,
तीनो लोक करे तोहे प्रणाम, ओ शेरोवाली,
ऊँचे डेरों वाली, बिगड़े बना दे मेरे काम ॥

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोवाली, ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ॥

तू ही लेने वाली माता,
तू ही देने वाली, तेरी जय जयकार करूँ मैं,
भारदे झोली खाली,काम सफल हो मेरा, दे ऐसा वरदान,
तेरे बल से हो जाये, निर्बल भी बलवान ।

बिच भँवर मे डौल रही है, पार लगा दे नैय्या,
जय जगदम्बे अष्टभवानी, अम्बे गौरी मैय्या,
किसकी बलि चढ़ाउ तुझपे, तू प्रसन्न हो जाए ।
दुश्मन थर-थर काँपे माँ, जब तू गुस्से में आये ॥

काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी,
काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी ।

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोवाली, ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम - नवरात्रि माता के भजन MP3 (FREE)

♫ हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम - नवरात्रि माता के भजन MP3
हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम - नवरात्रि माता के भजन PDF

Download हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम - नवरात्रि माता के भजन PDF

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम - नवरात्रि माता के भजन PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App