Shiva

कर दो दुखियो का दुःख दूर, ओ बाघम्बर वाले

Kar Do Dukhiyo Ka Dukh Dur O Baghambar Wale Bhajan Hindi Lyrics

Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| कर दो दुखियो का दुःख दूर, ओ बाघम्बर वाले ||

कर दो दुखियो का दुःख दूर,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले ॥

कोई चढ़ावे शिव जी जल की धारा,
कोई चढ़ावे कच्चा दूध,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले ॥

केसर चंदन बेल की पत्तियां,
चावल चढ़ाऊँ फल फूल,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले ॥

आक धतूरा शिव जी भोग लगत है,
भांग चढ़ाऊँ भरपूर,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले ॥

नन्दी रे गण असवार ओ शिव जी,
हाथ लिए है त्रिशूल,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले ॥

गोरे तन पर भस्मी रमावे,
गल सर्पो का हार,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले ॥

बाये अंग माता गिरिजा बिराजे,
संग में कार्तिक गणेश,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले ॥

कंचन थाल कपूर की बाती,
आरती करें नर नार,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले ॥

सेवा न जानु बाबा पूजा न जानू,
जानू सदाशिव रो नाम,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले ॥

रामदेव आया शरण तुम्हारी,
भोले शरण पड़े की रखो लाज,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले ॥

अर्जी हमारी भोले मर्जी तुम्हारी।
अर्जी को कर दो मन्ज़ूर,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले ॥

कर दो दुखियो का दुःख दूर,
ओ बाघम्बर वाले,
कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,
ओ शिव शंकर भोले ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download कर दो दुखियो का दुःख दूर, ओ बाघम्बर वाले PDF

कर दो दुखियो का दुःख दूर, ओ बाघम्बर वाले PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App