करदो करदो बेड़ा पार राधे अलबेली सरकार
राधे अलबेली सरकार,
करदो करदो बेडा पार,
राधें अलबेली सरकार |
राधें अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ||
बार बार श्री राधे हमको,
वृन्दावन में बुलाना,
आप भी दर्शन देना |
बिहारी जी से भी मिलवाना,
यही है विनती बारम्बार,
राधे अलबेली सरकार ||
तेरी कृपा से राधा रानी,
बनते हैं सब काम,
छोड़ के सारी दुनिया दारी,
आ गए तेरे धाम |
सुन लो मेरी करुण पुकार,
राधे अलबेली सरकार ||
तेरी कृपा बिना श्री राधे,
कोई ना ब्रज में आये,
तेरी कृपा जो हो जाए तो,
भवसागर तर जाए |
तेरी महिमा अपरम्पार,
राधे अलबेली सरकार ||
वृन्दावन की गली गली में,
धूम मची हैं भारी,
श्री राधे राधे बोल बोल के,
झूम रहे नर नारी |
तेरी होवे जय जयकार,
राधे अलबेली सरकार ||
राधे अलबेली सरकार,
करदो करदो बेडा पार,
राधें अलबेली सरकार |
राधें अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ||
- sanskritश्रीराधाष्टकम्
- hindiआई बागों में बहार, झूला झूले राधा प्यारी
- hindiएक नजर कृपा की कर दो, लाडली श्री राधे
- hindiछोटी सी किशोरी मोरे अंगना मे डोले रे
- hindiअरे रे मेरी जान है राधा
- hindiहे करुणा मयी राधे, मुझे बस तेरा सहारा है
- hindiजिस देश में, जिस भेष में, जिस धाम में रहो
- hindiकैसे जिऊ मैं राधा रानी तेरे बिना
- hindiकभी भूलू ना.. मेरे राधा रमण
- hindiकरदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार
- hindiखुल गया बैंक राधा, रानी के नाम का
- hindiकरुणामयी किरपामयी, मेरी दयामयी राधे
- hindiलाड़ली अद्भुत नजारा, तेरे बरसाने में है
- hindiमैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में
- hindiमेरी विनती यही है! राधा रानी
Found a Mistake or Error? Report it Now


