माँ मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी – नवरात्रि माता के भजन PDF हिन्दी
Download PDF of Maa Murade Puri Karde Halwa Batungi Bhajan Hindi
Durga Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
माँ मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी – नवरात्रि माता के भजन हिन्दी Lyrics
|| माँ मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी – भजन ||
माँ मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी।
ज्योत जगा के, सर को झुका के,
मैं मनाऊंगी, दर पे आउंगी,
मनाऊंगी, मैं आउंगी॥
संतो महंतो को बुला के
घर में कराऊं जगराता।
सुनती है सब की फरियादें,
मेरी भी सुन लेगी माता।
झोली भरेगी, संकट हरेगी,
भेटा गाऊँगी,
मैं मनाऊंगी, भेटें गाऊँगी,
मनाऊंगी, मैं आउंगी॥
॥ माँ मुरादे पूरी करदे…॥
दिल से सुनो शेरा वाली माँ,
खड़ी मैं बन के सवाली।
झोली भरो मेरी रानी वाली माँ,
गोदी है लाल से खाली।
कृपा करो, गोदी भरो, मैं दर पे आउंगी,
मैं भेटें गाऊँगी, मैं आउंगी, मैं गाऊँगी॥
॥ माँ मुरादे पूरी करदे…॥
भवन तेरा है सब से ऊँचा माँ,
और गुफा तेरी नयारी।
भाग्य विदाता ज्योता वाली माँ,
कहती है दुनिया सारी।
दाति तुम्हारा, ले के सहारा,
मैं दर पे आउंगी, मैं भेटे गाऊँगी,
मैं आउंगी, मैं गाऊँगी, मैं आउंगी॥
॥ माँ मुरादे पूरी करदे…॥
कृपा करो वरदानी माँ,
छाया है गम का अँधेरा।
तेरे बिना मेरा कोई ना,
मुझ को भरोसा है तेरा।
दाति तुम्हारा, ले के सहारा,
दर पे आउंगी, मैं भेटे गाऊँगी,
मैं आउंगी, मैं गाऊँगी, मैं आउंगी॥
॥ माँ मुरादे पूरी करदे…॥
माँ मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी।
ज्योत जगा के, सर को झुका के,
मैं मनाऊंगी, दर पे आउंगी,
मनाऊंगी, मैं आउंगी॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowमाँ मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी – नवरात्रि माता के भजन

READ
माँ मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी – नवरात्रि माता के भजन
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
