Shri Ram

मन भजले पवनसुत नाम, प्रभु श्री राम जी आएंगे

Man Bhaj Le Pawansut Naam Prabhu Shri Ram Ji Aayenge Bhajan Hindi Lyrics

Shri RamBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| मन भजले पवनसुत नाम, प्रभु श्री राम जी आएंगे ||

मन भजले पवनसुत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
तेरा बिगड़ा बनाने हर काम,
तेरा बिगड़ा बनाने हर काम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
मन भजले पवन सूत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे ॥

स्वामी की भक्ति होती है कैसी,
हनुमत ने जग को दिखाया,
मन को मंदिर सुहाना,
राम को उसमे बिठाया,
तेरी भक्ति बड़ी निष्काम,
तेरी भक्ति बड़ी निष्काम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
मन भजले पवन सूत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे ॥

भक्ति बिना जो सुना पड़ा है,
उस घर में दीपक जला ले,
मालिक की किरपा तुझपे रहेगी,
रूठे प्रभु को मना ले,
जाए जीवन की बीती शाम,
जाए जीवन की बीती शाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
मन भजले पवन सूत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे ॥

बहता पानी गुजरी जवानी,
लौट के आए कभी ना,
अब भी वक्त है कर ले उपाय,
ये भी क्या जीना है जीना,
दो कौड़ी नहीं तेरा दाम,
दो कौड़ी नहीं तेरा दाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
मन भजले पवन सूत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे ॥

चरणों में बहती ज्ञान की गंगा,
‘बबली’ तू डुबकी लगा ले,
जन्म जनम के बंधन से प्यारे,
इक पल में मुक्ति तू पा ले,
यही जीवन का है सार,
यही जीवन का है सार,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
मन भजले पवन सूत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे ॥

मन भजले पवनसुत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
तेरा बिगड़ा बनाने हर काम,
तेरा बिगड़ा बनाने हर काम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
मन भजले पवन सूत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download मन भजले पवनसुत नाम, प्रभु श्री राम जी आएंगे PDF

मन भजले पवनसुत नाम, प्रभु श्री राम जी आएंगे PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App