मन में है विश्वास अगर जो श्याम सहारा मिलता है PDF हिन्दी
Download PDF of Man Mein Hai Vishwas Agar Jo Shyam Sahara Milta Hai Bhajan Hindi
Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
मन में है विश्वास अगर जो श्याम सहारा मिलता है हिन्दी Lyrics
|| मन में है विश्वास अगर जो श्याम सहारा मिलता है ||
मन में है विश्वास अगर जो,
श्याम सहारा मिलता है,
रोता है कोई श्याम का प्रेमी,
रोता है कोई श्याम का प्रेमी,
श्याम सिंघासन हिलता है ॥
आन्धी आए तुफा आए,
कैसी भी कोई मुश्किल हो,
जीवन नैया डोल रही हो,
दीखता ना कहीं साहिल हो,
ऐसे में विश्वास भक्त का,
एक ना एक दिन फलता है,
मन में है विश्वास अगर तो,
श्याम सहारा मिलता है ॥
राह दिखाता हर प्रेमी को,
जीवन पथ पर साथ चले,
ऐसा है विश्वास सांवरा,
ले हाथों में हाथ चले,
श्याम सहारा बन जाता है,
जब कोई प्रेमी फिसलता है,
मन में हैं विश्वास अगर तो,
श्याम सहारा मिलता है ॥
जिसकी बगिया श्याम सँवारे,
महके वो फुलवारी है,
उस बगिया का फूल सदा ही,
बाबा का आभारी है,
मुरझाये ना फूल कभी वो,
हर मौसम में खिलता है,
मन में हैं विश्वास अगर तो,
श्याम सहारा मिलता है ॥
करले भरोसा श्याम प्रभु पर,
इधर उधर तू भटके क्यूँ,
हाकणया जब श्याम प्रभु है,
तेरी नैया अटके क्यूँ,
अंधकार के बाद ही ‘रोमी’,
सूरज रोज़ निकलता है,
मन में हैं विश्वास अगर तो,
श्याम सहारा मिलता है ॥
मन में है विश्वास अगर जो,
श्याम सहारा मिलता है,
रोता है कोई श्याम का प्रेमी,
रोता है कोई श्याम का प्रेमी,
श्याम सिंघासन हिलता है ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowमन में है विश्वास अगर जो श्याम सहारा मिलता है
READ
मन में है विश्वास अगर जो श्याम सहारा मिलता है
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
