Shri Krishna

मेरा छोटा सा संसार हरी आ जाओ एक बार: भजन

Mera Chota Sa Sansar Hari Aa Jao Ek Baar Bhajan Hindi Lyrics

Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| मेरा छोटा सा संसार हरी आ जाओ एक बार: भजन ||

मेरा छोटा सा संसार,
हरी आ जाओ एक बार,
हरी आ जाओ, हरी आ जाओ,
मेरी नैया पार लगा जाओ,
मेरी बिगड़ी आ के बना जाओ,
मेरा छोंटा सा संसार,
हरी आ जाओ एक बार ॥

लाखो को दरश दिखाया है,
प्रभु मुझको क्यों तरसाया है,
ये कैसी तुम्हारी माया है,
नित बहती है असुवन धार,
नित बहती है असुवन धार,
हरी आ जाओ एक बार,
मेरा छोंटा सा संसार,
हरी आ जाओ एक बार ॥

जब याद तुम्हारी आती है,
तन मन की सुध बिसराती है,
रह रह के मुझे तड़पाती है,
तन मन धन दूँ सब वार,
तन मन धन दूँ सब वार,
हरी आ जाओ एक बार,
मेरा छोंटा सा संसार,
हरी आ जाओ एक बार ॥

मुझको बिछड़े युग बीत गए,
क्यों रूठ प्रभु मेरे मीत गए,
मैं हार गया तुम जीत गए,
अब दर्शन दो साकार,
अब दर्शन दो साकार,
हरी आ जाओ एक बार,
मेरा छोंटा सा संसार,
हरी आ जाओ एक बार ॥

मेरा छोटा सा संसार,
हरी आ जाओ एक बार,
हरी आ जाओ, हरी आ जाओ,
मेरी नैया पार लगा जाओ,
मेरी बिगड़ी आ के बना जाओ,
मेरा छोंटा सा संसार,
हरी आ जाओ एक बार ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download मेरा छोटा सा संसार हरी आ जाओ एक बार: भजन PDF

मेरा छोटा सा संसार हरी आ जाओ एक बार: भजन PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App