नारायण कवच का पाठ रोज करने से आपके मन की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह मन को शांत करता है और जीवन में सुख लाता है। यह कवच स्वयं नारायण का है। इसलिए इस कवच का पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में हमेशा सुरक्षित महसूस होता है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
नारायण कवच का पाठ गुरुवार के दिन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से उत्तम फल मिलते हैं और जीवन की समस्याएं दूर होती हैं।इसका पाठ करने से आध्यात्म में बढ़ोतरी होती है। श्री नारायण कवच का पाठ करने से नकारात्मकता (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय) दूर होती है। श्री नारायण कवच का पाठ करने से बल और साहस का संचार होता है।