पत्थर की राधा प्यारी पत्थर के कृष्ण मुरारी
पत्थर की राधा प्यारी,
पत्थर के कृष्ण मुरारी ||
पत्थर से पत्थर घिस कर,
पैदा होती चिंगारी |
पत्थर की नारी अहिल्या,
पग से श्री राम ने तारी |
पत्थर के मठ में बैठी,
मैया हमारी ||
पत्थर की राधा प्यारी,
पत्थर के कृष्ण मुरारी ||
चौदह बरस वनवास को भेजा,
राम लखन सीता को,
पत्थर रख सीने पे दशरथ ने |
पुत्र जुदाई का एक पत्थर,
सहा देवकी मां ने कैसी,
लीला रचायी कुदरत ने |
पत्थर धन्ने के मिला,
जिसमे ठाकुर बसा,
पत्थर के जगह जगह पर,
भोले भंडारी ||
पत्थर की राधा प्यारी,
पत्थर के कृष्ण मुरारी ||
लै हनुमान गये जो पत्थर,
राम लिखा पत्थर पर,
पत्थर पानी बीच बहाये |
बह गये पत्थर पानी पे,
देखा जब सेना ने मेरे,
राम बहूत हरषाये |
सेतु बांध बना,
पत्थर पानी तरा,
जिसकी है पूजा करती,
दुनिया यह सारी ||
पत्थर की राधा प्यारी,
पत्थर के कृष्ण मुरारी ||
हनुमान जो लाये पत्थर,
संजीवनी लै आये सारे,
वीर पुरुष हरषाये |
वही पत्थर बृज भूमि में,
गोवर्धन कहलाये जो है,
उंगली बीच उठाए |
पत्थर धन्ने के मिला,
जिसमे ठाकुर बसा,
पत्थर के जगह जगह पर,
भोले भंडारी ||
पत्थर की राधा प्यारी,
पत्थर के कृष्ण मुरारी ||
पत्थर की राधा प्यारी,
पत्थर के कृष्ण मुरारी ||
पत्थर से पत्थर घिस कर,
पैदा होती चिंगारी |
पत्थर की नारी अहिल्या,
पग से श्री राम ने तारी |
पत्थर के मठ में बैठी,
मैया हमारी ||
पत्थर की राधा प्यारी,
पत्थर के कृष्ण मुरारी ||
- hindiआज जन्माष्टमी पर अवश्य पढ़ें – भए प्रगट कृपाला दीनदयाला
- hindiकान्हा मेरी राखी का, तुझे कर्ज चुकाना है – भजन
- hindiऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया, बिना तुम्हारे
- hindiआज है आनंद बाबा नन्द के भवन में
- hindiआ जाओ सरकार, दिल ने पुकारा है
- hindiअब किसी महफिल में जाने
- hindiआता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा
- hindiआपने अपना बनाया मेहरबानी आपकी
- hindiआनंद ही आनंद बरस रहा, बलिहारी ऐसे सद्गुरु की
- hindiआना मदन गोपाल, हमारे घर कीर्तन में
- hindiअगर प्यार तेरे से पाया ना होता
- hindiगजरा गिर गया जमुना जल में
- hindiबनवारी रे! जीने का सहारा तेरा नाम रे
- hindiबनवारी ओ कृष्ण मुरारी
- hindiबांटो बांटो मिठाई मनाओ ख़ुशी
Found a Mistake or Error? Report it Now


