राधे पूछ रही तुलसा से PDF हिन्दी
Download PDF of Radhe Pooch Rahi Tulsa Se Bhajan Hindi
Shri Radha ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
राधे पूछ रही तुलसा से हिन्दी Lyrics
|| राधे पूछ रही तुलसा से ||
राधे पूछ रही तुलसा से,
तुलसा कहाँ तेरा ससुराल ।
राधे पूछ रही तुलसा से,
तुलसा कहाँ तेरा ससुराल ।
कहाँ तेरा ससुराल तुलसा,
कौन तेरे भरतार ।
राधे पूछ रही तुलसा से,
तुलसा कहाँ तेरा ससुराल ।
नीलगगन हैं पिता हमारे,
भागीरथी हैं मात ।
वृंदावन ससुराल हमारी,
सांवरिया भरतार ।
राधे पूछ रही तुलसा से,
तुलसा कहाँ तेरा ससुराल ।
बलदाऊ हैं जेठ हमारे,
मात यशोदा सास ।
नंद बाबा हैं ससुर हमारे,
ननद सुभद्रा मात ।
राधे पूछ रही तुलसा से,
तुलसा कहाँ तेरा ससुराल ।
तुम तो राधे बगल विराजे,
सुबह सींचे सब नार ।
मेरे बिना हरि भावे ना भोग,
मेरी पड़े दरकार ।
राधे पूछ रही तुलसा से,
तुलसा कहाँ तेरा ससुराल ।
हर की में पटरानी कुहाऊँ,
हरी मेरे धन भाग ।
यही है बहना परिचय मेरा,
हरी है मेरे सुहाग ।
राधे पूछ रही तुलसा से,
तुलसा कहाँ तेरा ससुराल ।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowराधे पूछ रही तुलसा से
READ
राधे पूछ रही तुलसा से
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
