Hanuman Ji

राम के दुलारे, माता जानकी के प्यारे

Ram Ke Dulare Mata Janki Ke Pyare Bhajan Hindi Lyrics

Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| राम के दुलारे, माता जानकी के प्यारे ||

जय सियाराम, बोलो जय सियाराम

जय सियाराम, बोलो जय सियाराम

राम के दुलारे,

माता जानकी के प्यारे,

तुम्हे नमन हजारो बार है ।

जय बोलो बजरंग बलि की,

आज मंगलवार है ॥

मंगल को जन्मे मंगल मूर्ति,

हनुमत मंगल कारी है ।

महा विशाला अति विकराला,

हनुमान बलधारी है ।

पवन बेग से उड़ने वाले,

मनुष तेज रफ्तार है ।

जय बोलो बजरंग बलि की,

आज मंगलवार है ॥

जय सियाराम, बोलो जय सियाराम

जय सियाराम, बोलो जय सियाराम

सिया के सेवक दास राम के,

सारी अवध के प्यारे हैं ।

दीन हीन साधू संतो के,

रक्षक है रखवारे हैं ।

त्रेता युग से इस कलयुग तक,

हो रही जय जय कार है ।

जय बोलो बजरंग बलि की,

आज मंगलवार है ॥

जय सियाराम, बोलो जय सियाराम

जय सियाराम, बोलो जय सियाराम

मंगल के दिन क्यों जाता है,

मंदिर में हनुमान के ।

शनि देव जी खुश रहिते हैं,

लकी उस इंसान से ।

उसके अब अविनाश के ऊपर,

किरपा की भरमार है ।

जय बोलो बजरंग बलि की,

आज मंगलवार है ॥

राम के दुलारे,

माता जानकी के प्यारे,

तुम्हे नमन हजारो बार है ।

जय बोलो बजरंग बलि की,

आज मंगलवार है ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download राम के दुलारे, माता जानकी के प्यारे PDF

राम के दुलारे, माता जानकी के प्यारे PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App