|| शिवरात्रि का त्यौहार है ||
शिवरात्रि का त्यौहार है,
शिव शंकर का वार है,
बम भोले का वार है,
शिव शंकर को भजले प्यारे,
करते बेड़ा पार है,
शिवरात्रि का त्यौहार है ॥
कोई फल और फूल चढ़ावे,
कोई बेल और पाती है,
कोई बेल और पाती है,
एक लोटे जल से ही,
खुश हो जाते ये कैलाशी है,
खुश हो जाते कैलाशी है,
करते सब उद्धार है,
शिव शंकर का वार है,
बम भोले का वार है,
शिव शंकर को भजले प्यारे,
करते बेड़ा पार है,
शिवरात्रि का त्यौहार है ॥
तीन लोक के स्वामी बाबा,
शिव शंकर कैलाशी है,
शिव शंकर कैलाशी है,
पीकर के भंगिया रहता,
अपनी धुन में अविनाशी है,
अपनी धुन में अविनाशी है,
सर पे गंगा का भार है,
शिव शंकर का वार है,
बम भोले का वार है,
शिव शंकर को भजले प्यारे,
करते बेड़ा पार है,
शिवरात्रि का त्यौहार है ॥
मस्तक ऊपर चंद्र विराजे,
पहने सर्पो की माला है,
पहने सर्पो की माला है,
जटा में जिनकी गंग विराजे,
रूप बड़ा विकराला है,
रूप बड़ा विकराला है,
नंदी पर सवार है,
शिव शंकर का वार है,
बम भोले का वार है,
शिव शंकर को भजले प्यारे,
करते बेड़ा पार है,
शिवरात्रि का त्यौहार है ॥
जटा जुट धारी भंडारी,
शिव शंकर भगवान है,
शिव शंकर भगवान है,
तुमसा ना प्रभु कोई दानी,
लीला तेरी महान है,
लीला तेरी महान है,
देवों में देव महान है,
शिव शंकर का वार है,
बम भोले का वार है,
शिव शंकर को भजले प्यारे,
करते बेड़ा पार है,
शिवरात्रि का त्यौहार है ॥
शिवरात्रि का त्यौहार है,
शिव शंकर का वार है,
बम भोले का वार है,
शिव शंकर को भजले प्यारे,
करते बेड़ा पार है,
शिवरात्रि का त्यौहार है ॥
Read in More Languages:- hindiआज सोमवार है ये शिव का दरबार
- hindiआये है दिन सावन के
- hindiआ जाओ भोले बाबा मेरे मकान में
- hindiआ रही है पालकी
- hindiअब दया करो हे भोलेनाथ
- hindiआयो आयो रे शिवरात्रि त्योहार
- hindiआया पावन सोमवार
- hindiआओ आ जाओ भोलेनाथ
- hindiभक्तो का कल्याण करे रे, मेरा शंकर भोला
- hindiबम बम भोले बोल योगिया
- hindiबोली गौरी सुनो भोला, बात मेरी ध्यान से सुनलो
- hindiबता मेरे भोले बाबा रे, तेरी कैसे महिमा गाऊं
- hindiबम बम भोला, पहना सन्यासी चोला
- hindiबम बाज रही भोले की, चारों दिशाएं
- hindiगलियां जरा सजा दो, महाकाल आ रहे है
Found a Mistake or Error? Report it Now

