Download HinduNidhi App
Vaishno Devi

श्री वैष्णो देवी आरती

Shri Vashno Devi Aarti Hindi

Vaishno DeviAarti (आरती संग्रह)हिन्दी
Share This

|| आरती ||

जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता
हाथ जोड़ तेरे आगे, आरती मैं गाता ||
|| जय वैष्णवी माता ||

शीश पर छत्र बिराजे, मुर्तिया प्यारी
गंगा बहती चरनन, ज्योति जगे न्यारी ||
|| जय वैष्णवी माता ||

ब्रम्हावेद पढ़े नित द्वारे, शंकर ध्यान धरे
सेवत चंवर डुलावत, नारद नृत्य करे ||
|| जय वैष्णवी माता ||

सुन्दर गुफा तुम्हारी, मन को अति भावे
बार बार देखने को, ए माँ मन चावे ||
|| जय वैष्णवी माता ||

भवन पे झंडे झूले, घंटा ध्वनि बाजे
ऊँचा पर्वत तेरा, माता प्रिय लागे ||
|| जय वैष्णवी माता ||

पाँव सुपारी ध्वजा नारियल, भेंट पिष्प मेवा
दास खड़े चरणों में, दर्शन दो देवा ||
|| जय वैष्णवी माता ||

जो जन निश्चय करके, द्वार तेरे आवे
इतनी स्तुति निशदिन, जो नर भी गावे ||
|| जय वैष्णवी माता ||

 

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App

Download श्री वैष्णो देवी आरती PDF

श्री वैष्णो देवी आरती PDF

Leave a Comment