Shri Radha

तेरी बिगडी बना देगी, चरण रज राधा प्यारी की

Teri Bigdi Bana Degi Charan Raj Radha Pyari Ki Bhajan Hindi Lyrics

Shri Radha ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| तेरी बिगडी बना देगी, चरण रज राधा प्यारी की ||

तेरी बिगड़ी बना देगी,

चरण रज राधा प्यारी की ॥

तू बस एक बार श्रद्धा से,

लगा कर देख मस्तक पर,

सोयी किस्मत जगा देगी,

चरण रज राधा प्यारी की।

तेरी बिगडी बना देगी,

चरण रज राधा प्यारी की ॥

दुखो के घोर बादल हों,

या लाखों आंधियां आयें,

तुझे सबसे बचा लेगी,

चरण रज राधा प्यारी की।

तेरी बिगडी बना देगी,

चरण रज राधा प्यारी की ॥

तेरे जीवन के अँधियारो में,

बनके रोशनी तुझको,

नया रास्ता दिखा देगी,

चरण रज राधा प्यारी की।

तेरी बिगडी बना देगी,

चरण रज राधा प्यारी की ॥

भरोसा है अगर सच्चा,

उठा कर फर्श से तुझको,

तुझे यह अर्शों पर बिठा देगी,

चरण रज राधा प्यारी की।

तेरी बिगडी बना देगी,

चरण रज राधा प्यारी की ॥

लिखे महिमा चरण रज की,

नहीं है ʻदासʼ की हस्ती,

तुझे दासी बना लेगी,

चरण रज राधा प्यारी की।

तेरी बिगडी बना देगी,

चरण रज राधा प्यारी की ॥

तेरी बिगड़ी बना देगी,

चरण रज राधा प्यारी की ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download तेरी बिगडी बना देगी, चरण रज राधा प्यारी की PDF

तेरी बिगडी बना देगी, चरण रज राधा प्यारी की PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App